Wednesday , April 22 2026 12:16 AM
Home / Entertainment / ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के दीवाने हैं एड शीरन, हुमा कुरैशी के बने फैन, फराह खान की पार्टी के अंदर की बात

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के दीवाने हैं एड शीरन, हुमा कुरैशी के बने फैन, फराह खान की पार्टी के अंदर की बात


बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने बताया है कि हॉलीवुड सिंगर एड शीरन ने उनकी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ देखी है और उन्होंन उनकी खूब तारीफ भी की। फराह खान की पार्टी में ये सब हुआ था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज के लिए तैयारियों में जुटी हैं। उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हाल ही में प्रखर गुप्ता के साथ एक पॉडकास्ट में हुमा ने बताया कि एड शीरन ने भी यह फिल्म देखी थी और इसकी खूब तारीफ की थी।
हुमा कुरैशी ने फराह खान की पार्टी में एड शीरन से हुई मुलाकात को याद करते हुए कहा, ‘जब मैं एड शीरन से मिली और उन्होंने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ देखी थी, तो यह मेरे लिए एक बड़ा सरप्राइज था। मैं हैरान रह गई, क्या? आपने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ देखी है?’
फराह खान की पार्टी में एड शीरन – फराह खान ने मुंबई में एड शीरन के लिए एक पार्टी रखी थी, और वहां सभी उनसे मिले थे। मैं उनसे बातचीत करने की कोशिश कर रही थी, और वे बहुत ही प्यारे थे। उन्होंने कहा, मुझे आपका देश बहुत पसंद है, और मैं यहां संगीत करना चाहूंगा।