Saturday , April 25 2026 12:37 AM
Home / Uncategorized / ट्रंप ने कहा ईरान के खिलाफ कभी परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं, युद्धविराम पर नया दावा

ट्रंप ने कहा ईरान के खिलाफ कभी परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं, युद्धविराम पर नया दावा


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि ‘वह ईरान के खिलाफ युद्ध में परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करेंगे।’ वाइट हाउस में पत्रकारों ने जब ट्रंप से पूछा कि क्या वह ऐसे हथियार का इस्तेमाल करेंगे तो उन्होंने कहा “मैं परमाणु हथियार का इस्तेमाल क्यों करूंगा? हमने इसके बिना ही पूरी तरह से पारंपरिक तरीके से उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया है।” उन्होंने आगे कहा “नहीं, मैं इसका इस्तेमाल नहीं करूगा। किसी को भी परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने की इजाजत कभी नहीं दी जानी चाहिए।”
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर क्या नया दावा किया? – डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा “उनकी (ईरान) नौसेना खत्म हो चुकी है। उनकी वायुसेना खत्म हो चुकी है उनकी एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम खत्म हो चुकी है… हो सकता है कि दो हफ्ते के इस अंतराल के दौरान उन्होंने थोड़ा-बहुत जखीरा बढ़ा लिया हो लेकिन अगर उन्होंने ऐसा किया भी है तो हम लगभग एक दिन में ही उसे तबाह कर देंगे।” आपको बता दें कि परमाणु हथियार इस्तेमाल की बात को ट्रंप ने उस वक्त नकारा है जब पिछले हफ्ते अमेरिकी मीडिया ने दावा किया था कि ईरान युद्ध के दौरान उन्होंने एक बार न्यूक्लियर कोड हासिल करने की कोशिश की थी लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया था।
ट्रंप ने ‘परमाणु प्रलय’ की कल्पना का इस्तेमाल किया – डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “मुझे लगता है कि यूरोप में परमाणु प्रलय से बुरा कुछ नहीं हो सकता। लंदन, पेरिस, जर्मनी के कई अलग-अलग शहर, ये सभी निशाने पर होंगे।” प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल के हफ्तों में ईरान के परमाणु खतरे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर अमेरिका और इजरायल ने ‘राइजिंग लायन’, ‘एपिक फ्यूरी’ और ‘रोरिंग लायन’ ऑपरेशन्स के तहत ईरान पर हमले नहीं किए तो ईरान की परमाणु सुविधाओं के नाम भी उसी तरह याद किए जाएंगे जैसे होलोकॉस्ट के दौरान नाजियों के यातना शिविरों के नाम याद किए जाते हैं।
उन्होंने आगे कहा “मैं सबसे बेहतरीन समझौता करना चाहता हूं। मैं अभी भी समझौता कर सकता हूं… लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहता। मैं चाहता हूं कि यह समझौता हमेशा-हमेशा के लिए रहे।” आपको बता दें कि ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सीजफायर को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है और पर्दे के पीछे से तेहरान से शांति समझौते पर बात चल रही है।