
अगर आप फ्री गूगल क्लाउड स्टोरेज का लाभ उठा रहे हैं, तो जरूरी है कि सोच-समझकर बैकअप लें वरना फ्री पीरियड खत्म होने के बाद आप पर भारी खर्च आन पड़ सकता है। दरअसल आजकल कई रिचार्ज प्लान महीनों के लिए मुफ्त क्लाउड स्टोरेज बांट रहे हैं। ऐसे में अगर आप फिलहाल फ्री मिल रही 1-2TB स्टोरेज को भर बैठे, तो बाद में इसका खर्च उठाना भारी पड़ सकता है। इसके अलावा इतनी स्टोरेज को खाली करने में भी पसीने छूट सकते हैं?
क्या आप भी इस समय Jio-Airtel के लगभग हर रिचार्ज के साथ फ्री मिल रही Google Storage का फायदा उठा रहे हैं? अगर हां, तो बता दें कि इससे आपकी Gmail ID काम करना बंद कर सकती है। दरअसल इस समय कई रिचार्ज पैक्स के साथ Google की क्लाउड स्टोरेज फ्री मिल जाती है। यह स्टोरेज 6 महीने से लेकर 18 महीनों तक के लिए फ्री मिल सकती है। ऐसे में अगर क्लाउड स्टोरेज को सही से मैनेज न किया जाए, तो फ्री पीरियड खत्म होने के बाद Gmail ID एक्टिव रखना मुश्किल हो सकता है।
गौर करने वाली बात है कि Google अपनी सर्विसेज के साथ फ्री में 15GB स्टोरेज देता है। अगर आप इस स्टोरेज का इस्तेमाल कर लें, तो आपको ईमेल आना बंद हो जाते हैं। ऐसे में आपको क्लाउड स्टोरेज को खाली करना पड़ता है। ऐसे में अगर फ्री मिल रहे 1 या 2 TB की स्टोरेज को आप पूरा भर लें, तो उसे खाली करना काफी मुश्किल हो सकता है।
फ्री Cloud Storage के साथ समस्या क्या? – क्लाउड स्टोेरेज के साथ समस्या है कि अगर वह फुल हो जाए, तो कई गूगल सर्विसेज काम करना बंद कर देती हैं। इसमें Gmail, Google Photos, Google Drive जैसी कई सर्विसेज शामिल हैं। ऐसे में आपको इन्हें एक्टिव रखने के लिए क्लाउड स्टोरेज खरीदते रहना पड़ सकता है। इसके अलावा अगर क्लाउड स्टोरेज में भारी मात्रा में डेटा अपलोड कर लिया गया हो, तो उसे खाली करना और ऑफलाइन स्टोर करना ज्यादा बड़ा सिरदर्द साबित हो सकता है।
कितनी महंगी पड़ती है गूगल क्लाउड स्टोरेज? – भले गूगल क्लाउड स्टोरेज प्लान 130 रुपये से शुरू हो जाता है। वहीं यह खर्च 650 रुपये प्रति महीना तक जाता है, जिसमें आपको 2TB स्टोरेज मिल जाती है। ऐसे में अगर आप फिलहाल रिचार्ज प्लान के साथ मिल रही फ्री स्टोरेज को पूरा भर बैठें, तो आप पर भविष्य के लिए 650 रुपये हर महीने खर्च करने का बोझ पड़ सकता है।
क्या अपलोड करें और क्या नहीं? – अगर आप फ्री क्लाउड स्टोरेज इस्तेमाल कर रहे हैं, तो याद रखें कि गूगल फोटो ऐप पर बैकअप को ऑन ना करें। दरअसल किसी भी फोन पर सबसे ज्यादा स्टोरेज फोटो-वीडियो ही लेती हैं। ऐसे में उन्हें क्लाउड में स्टोर करके आप स्टोरेज का बहुत बड़ा हिस्सा जल्दी-जल्दी भर सकते हैं।
वहीं आप इस स्टोरेज को ईमेल के लिए या ड्राइव पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स आदि को सेव करने के लिए कर सकते हैं। अगर आपके लिए किसी खास फोटो या वीडियो को सेव रखना जरूरी है, तो उसके लिए ड्राइव ऐप में अलग से फोल्डर बनाकर उस तय फोटो-वीडियो को सेव करें। इससे क्लाउट पर सारी फोटो वीडियो अपलोड नहीं होगी और आप उतनी ही स्टोरेज इस्तेमाल करेंगे, जिसे आप बाद में पैसे खर्च करके इस्तेमाल कर सकें या आसानी से खाली कर सकें।
कैसे बंद करें गूगल फोटो पर बैकअप? – फ्री क्लाउड स्टोरेज में फोटो-वीडियो अपलोड ना हों इसके लिए Photos ऐप का बैकअप बंद करना जरूरी होता है। अगर बैकअप ऑन हो, तो जो भी कुछ आप फोन पर शूट करेंगे वे फोटोज ऐप में अपलोड हो जाएगा। ऐसे में Photos ऐप पर जाएं और:
दाईं और ऊपर दिख रही अपनी ID पर क्लिक करें। – इसके बाद More from Photos में दिख रहे Turn off backup पर क्लिक करें।
इसके बाद बैकअप के ऑप्शन को ऑफ कर दें।
इसके बाद आपकी फोटो-वीडियो क्लाउड स्टोरेज में भरकर स्पेस को फिजूल खर्च नहीं करेंगी।
Home / Business & Tech / एक गलती बंद करा देगी Gmail ID, Jio-Airtel संग फ्री Google स्टोरेज पाने वाले ना करें ये गलती, जानें बचने का तरीका
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website