Tuesday , April 28 2026 7:33 PM
Home / Sports / रिकॉर्ड जीत के साथ प्लेऑफ के करीब आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स के लिए राह मुश्किल, समीकरण समझिए

रिकॉर्ड जीत के साथ प्लेऑफ के करीब आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स के लिए राह मुश्किल, समीकरण समझिए


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से रौंदा। पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली की पारी सिर्फ 75 रनों पर सिमट गई। भुवनेश्व कुमार और जोश हेजलवुड ने शुरुआती 4 ओवर में ही 8 रन पर 6 विकेट गिरा दिए थे। आरसीबी ने मैच को 6.3 ओवर में एक विकेट खोकर अपने नाम कर लिया। इस मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ में जाना मुश्किल हो गया है तो आरसीबी की राह आसान दिख रही है।
आरसीबी प्लेऑफ के करीब पहुंची – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 8 मैचों के बाद 12 पॉइंट हैं। टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।
अगर कोई टीम 16 पॉइंट तक पहुंच जाती है तो माना जाता है कि वह प्लेऑफ में जगह बना लेगी।
आरसीबी को प्लेऑफ में जाने के लिए सिर्फ दो ही जीत की जरूरत है।
आरसीबी को अभी 6 और मुकाबले खेलने हैं। इसमें दो जीत हासिल करके ही टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
अगर टीम ने टॉप-2 में फिनिश किया तो फाइनल में जाने के दो मौके मिलेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ का समीकरण – 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है। टीम को अपनी पहली दो मैच में जीत मिली थी। उसके बाद से खेले 6 मैचों में उसे 5 हार मिली है। 16 पॉइंट तक पहुंचने के लिए अक्षर पटेल की टीम को बचे हुए 6 मैचों में 5 जीत हासिल करनी होगी। 14 पॉइंट्स के साथ भी टीमें प्लेऑफ में पहुंच जाती हैं। लेकिन उसके लिए दिल्ली कैपिटल्स को अपना नेट रन रेट बेहतर करना होगा, जो अभी -1.06 है। 2024 सीजन में दिल्ली के 14 पॉइंट थे। आरसीबी 14 पॉइंट के साथ प्लेऑफ में गई थी लेकिन खराब नेट रन रेट की वजह से दिल्ली पिछड़ गई थी।