Thursday , April 30 2026 7:05 PM
Home / Entertainment / Bollywood / माधवन ने समझाया अमीर लोग ही क्यों खेलते हैं गोल्फ! बोले- सब मुझपर हंसते थे, इसमें आप खुद से लड़ते हो

माधवन ने समझाया अमीर लोग ही क्यों खेलते हैं गोल्फ! बोले- सब मुझपर हंसते थे, इसमें आप खुद से लड़ते हो


आर माधवन ने गोल्फ से अपने गहरे जुड़ाव और एक एक्टर के रूप में इसे खेलने को लेकर बात की है। इसने उनकी सोच को कैसे आगे बढ़ाया, इस बारे में भी खुलकर बात की है। बॉलीवुड स्टार ने हाल ही में एक पुराने इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए कुछ बातें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे गोल्फ ने उन्हें सार्वजनिक जगहों पर शूटिंग के दौरान ध्यान एक जगह रखने में मदद की और अनुशासन में इसका क्या रोल है।
गल्फ न्यूज के अनुसार, माधवन ने कहा कि गोल्फ खेलने से उन्हें खुले में, यहां तक कि भीड़भाड़ में भी, सीन्स की शूटिंग करना आसान हो गया। अपने करियर के शुरुआती दौर में, उन्हें लोगों के सामने, जो उन्हें करीब से देख रहे थे, हंस रहे थे और कमेंट कर रहे थे, उन्हें एक्टिंग करना मुश्किल लगता था। समय के साथ, गोल्फ ने उन्हें शांत नजरिया देने में मदद की।
माधवन ने समझाया गोल्फ क्या है? – उन्होंने इंटरव्यू में कहा, ‘यह आत्म-चिंतन करने, धीमा होने और एक सटीक शॉट लगाने के बारे में है।’ उन्होंने समझाया कि गोल्फ दुनिया का एकमात्र ऐसा खेल है जहां आप किसी और से नहीं, बल्कि खुद से कम्पीट करते हैं।’ माधवन ने आगे कहा कि यह खेल अभिनय के जैसा ही है। उन्होंने कहा कि एक अभिनेता को गोल्फर की तरह ही ध्यान रखना और बाहरी बाधाओं को दूर करना होता है, ठीक वैसे ही जैसे एक गोल्फर गेंद को मारने की तैयारी करता है। इस मानसिकता ने उन्हें शूटिंग के दौरान शांत रहने में मदद की।