Wednesday , June 17 2026 5:18 PM
Home / News / नेपाल और भारत के बीच बढ़ सकती है स्मगलिंग! इस खास प्लान पर काम कर रहा इंडिया

नेपाल और भारत के बीच बढ़ सकती है स्मगलिंग! इस खास प्लान पर काम कर रहा इंडिया


नेपाल और भारत के रिश्ते बेहतर करने के लिए कवायद शुरू हो चुकी है। दोनों देशों के बीच खुला बॉर्डर है, इसलिए रिश्तों की अहमियत को लेकर अब काम जारी है। अब विदेश सचिव विक्रम मिस्री अगले महीने नेपाल जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक उनका ये दौरा द्विपक्षीय रिश्तों के लिए अहम है, वो भी ऐसे वक्त जब भारत काठमांडू में आई नई सरकार के साथ इंगेजमेंट करने की कोशिश कर रहा है।
मई में नेपाल यात्रा पर विक्रम मिस्री – नेपाल में भारत के पूर्व राजदूत रहे रंजीत रे का कहना है कि नेपाल के पीएम भारत में पढ़े हुए हैं। वो भारत के बारे में अच्छी खासी जानकारी रखते हैं। हालांकि सीमा पर जो हाल फिलहाल में कस्टम की ओर से जुड़ी घटना दिखी है, वो सही नहीं है। दोनों देशों के बीच खुला बॉर्डर है। इस तरह के फैसलों से सुरक्षा के मुद्दे उठेंगे, लंबी लाइनें होंगी। स्मगलिंग भी बढ़ने की आशंका है, जिससे कि सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ सकती है। हालांकि वो मानते हैं कि अगर मिस्री की यात्रा मई में होती है, तो ये द्विपक्षीय संबंधों की भविष्य की पिच तैयार करेगी।
नेबरहुड फर्स्ट की ओर लौट रहा भारत? – बीते कुछ वर्षों में भारत फिर से नेबरहुड फर्स्ट यानी पड़ोसी देशों को वरीयता की नीति की ओर रुख कर रहा है। श्रीलंका, मालदीव, बांग्लादेश और अब नेपाल और म्यांमा जैसे देशों में सत्ता परिवर्तन के बाद से भारत ने अपनी कूटनीतिक है कि नेपाल भारत के बीच साझा सक्रियता बढ़ाई है। जानकार मानते विकास के कार्यक्रम तभी रफ्तार पकड़ सकते है जब वो राजनीतिक ऐतिहासिक बैगेज से अलग हो।
अभी 62 रुपये के सामान पर टैक्स – बता दें कि इस समय भारत से अगर 100 नेपाली रुपये यानी 62 भारतीय रुपये से अधिक का सामान नेपाल ले जा रहे हैं तो लोगों को नेपाली कस्टम ड्यूटी भरनी पड़ रही है। वरना भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात नेपाली आर्म्स पुलिस फोर्स (APF) के जवान उनका सामान निकाल लेते हैं। इसमें भले ही लोग अपने साथ केले, सेब, आटा-दाल-चावल, तेल या कोल्ड ड्रिंक समेत कुछ भी फल-सब्जी के अलावा अन्य सामान ले जा रहे हों।