Saturday , May 2 2026 12:35 AM
Home / Entertainment / ‘हनुमान चालीसा और काला धागा’, Priyanka Chopra ने दिखाया हैंडबैग, कहा- ये मेरी रक्षा करते हैं

‘हनुमान चालीसा और काला धागा’, Priyanka Chopra ने दिखाया हैंडबैग, कहा- ये मेरी रक्षा करते हैं


फिल्म स्टार्स और सेलिब्रिटीज जब ट्रैवल करते हैं या साथ में बैग लेकर चलते हैं, तो उसमें वो क्या रखते हैं? यह सवाल अकसर लोगों के दिमाग में जरूर घूमता होगा। वो सोचते होंगे कि आखिर सेलेब्स लाखों-लाखों रुपये के बैग में क्या खास लेकर चलते हैं। हर सेलिब्रिटी अपनी प्रेफरेंस, पसंद और जरूरत के हिसाब से चीजें अपने बैग में कैरी करता है। पर पता है प्रियंका चोपड़ा बैंग में क्या लेकर चलती हैं? उन्होंने हाल ही एक इंटरव्यू में बताया है। साल 2019 में प्रियंका ने बताया था कि वह बैग में एक अमेरिकन हॉट सॉस लेकर चलती हैं। तब फैंस हैरान रह गए थे, और अब एक्ट्रेस ने कुछ और चीजों के बारे में बताया है, जो उनके बैग में हमेशा रहती हैं। इनमें नजर के काले धागे से लेकर हनुमान चालीसा तक शामिल है।
प्रियंका बैग में रखती हैं काला धागा, बोलीं- बुरी शक्तियों को दूर रखता है – प्रियंका चोपड़ा ने ‘वोग इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि ट्रैवल करते समय वह अपने बैग में परफ्यूम, हेयर स्प्रे और सनग्लास के अलावा नजर बट्टू भी रखती हैं। वह बोलीं, ‘इंडिया में हम काला धागा पहनते हैं। यह नजर बट्टू है, जो बुरी नजर से बचाव करने वाले ब्रेसलेट की तरह होता है। इसमें एक छोटा सा काला धागा पहना जाता है। इंडिया में हमारा मानना है कि यह बुरी शक्तियों को दूर रखता है। मुझे इन्हें एक साथ पहनना अच्छा लगता है। अपनी सुरक्षा के लिए जितना हो सके उतना अच्छा है। तो क्यों न करें?’
इंडिया में हम काला धागा पहनते हैं। यह नजर बट्टू है, जो बुरी नजर से बचाव करने वाले ब्रेसलेट की तरह होता है। इसमें एक छोटा सा काला धागा पहना जाता है। इंडिया में हमारा मानना है कि यह बुरी शक्तियों को दूर रखता है। प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस
बैग में रहता है कपड़ों से दाग हटाने वाला पेन – फिर प्रियंका ने अपना पर्स दिखाया, जिसमें निक जोनस के साथ सबसे पहली तस्वीर भी थी, जो 2018 में खींची गई थी। इसे वह हमेशा अपने साथ लेकर चलती हैं। प्रियंका बोलीं, ‘और ये रहा मेरा टाइड पेन (दाग हटाने वाला)… मैं हमेशा अपना टाइड पेन साथ रखती हूं। डिजाइनर कपड़ों के मामले में मुझ पर भरोसा नहीं किया जा सकता। मैंने गोल्डन ग्लोब्स के लिए बनी अपनी ड्रेस पर दाग लगा दिया था, क्योंकि मैं पिज्जा खा रही थी। तो, मैंने तुरंत इसका इस्तेमाल किया और ड्रेस ठीक हो गई।’
साथ में हनुमान चालीसा भी, प्रियंका बोली- रक्षा करती है – फिर प्रियंका चोपड़ा ने हनुमान चालीसा दिखाई और बताया कि इसे भी वह अपने साथ बैग में रखती हैं। वह बोलीं, ‘यह मेरी हनुमान चालीसा है, जो हनुमान जी की प्रार्थना है। इसे हर रोज पढ़ना चाहिए। मैं इसे हर दिन नहीं पढ़ती, लेकिन पूरी कोशिश करती हूं। साथ ही, मुझे ऐसा लगता है कि यह मेरी सभी जर्नी में मेरी रक्षा करती है।’