Thursday , May 7 2026 1:17 AM
Home / Entertainment / ‘Britney Spears ड्रग्स के नशे में धुत थीं’, सिंगर पर आरोप तय, हाईवे पर हवा से बातें कर रही थी BMW

‘Britney Spears ड्रग्स के नशे में धुत थीं’, सिंगर पर आरोप तय, हाईवे पर हवा से बातें कर रही थी BMW


अमेरिकी पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स पर कैलिफोर्निया में ड्रग्स और शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया है। वेंचुरा काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के अधिकारियों ने सिंगर को लेकर ये जानकारी दी है।
वेंचुरा काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफिस ने बताया है कि 44 वर्षीय पॉप स्टार शराब पीकर और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चला रही थीं। उनपर गुरुवार को ये आरोप लगाया गया है। हालांकि इस मामले में ब्रिटनी स्पीयर्स के रिप्रजेंटेटिव की ओर से फिलहाल कोई कॉमेंट नहीं किया गया है।
काली बीएमडब्ल्यू तेज और अनियंत्रित तरीके से चला रही थीं – इस क्रिमिनल कम्प्लेंट में ये साफ नहीं किया गया है कि स्पीयर्स पर किस प्रकार की शराब या ड्रग्स की कितनी मात्रा में सेवन करने का आरोप है। ‘कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल’ (सीएचपी) के मुताबिक, स्पीयर्स को चार मार्च को उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वह अपने घर के पास यूएस 101 पर अपनी काली बीएमडब्ल्यू तेज और अनियंत्रित तरीके से चला रही थीं।
शराब और ड्रग्स लेने के बाद गाड़ी चलाने के संदेह में गिरफ्तार – सीएचपी ने बताया कि वह नशे में लग रही थीं और बाद में जांच के बाद उन्हें शराब और ड्रग्स लेने के बाद गाड़ी चलाने के संदेह में गिरफ्तार किया गया और वेंचुरा काउंटी की जेल ले जाया गया। हालांकि उन्हें अगले दिन 23 मार्च को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। स्पीयर्स के रिप्रजेंटेटिव ने बताया कि गिरफ्तारी के ठीक एक महीने बाद स्पीयर्स स्वेच्छा से नशा मुक्ति उपचार केंद्र में भर्ती हो गईं। स्पीयर्स की पेशी सोमवार को होनी है। प्रोसेक्यूटर्स ने बताया कि चूंकि ये एक मामूली अपराध है, इसलिए उन्हें कोर्ट में पेश होने की जरूरत नहीं होगी।
पिता जेमी स्‍पीयर्स के साथ चल रही लड़ाई को लेकर थीं चर्चा में – ब्रिटनी स्पीयर्स 1990 और 2000 के दशक की टॉप पॉप स्टार रही हैं। उनके हिट गानों में Baby One More Time, Toxic, Everytime, Gimme More, Womanizer और Stronger जैसे नाम शामिल हैं। साल 2000 के दशक की शुरुआत में स्पीयर्स टैब्लॉइड की सुर्खियों में छा गईं क्योंकि वह मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं। उनकी पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में रही। ब्रिटनी अक्सर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कॉटेंट पोस्ट किया करती हैं। ब्रिटनी अपने पिता जेमी स्‍पीयर्स के साथ चल रही गार्जियनश‍िप केस को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही थीं। उनके फाइनेंस से लेकर निजी जिंदगी से जुड़े अध‍िकर मामलों के फैसले उनके पिता जेमी स्‍पीयर्स किया करते थे। हालांकि, 2021 में सितंबर में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उन्‍हें हाल ही पिता की कंजरवेटरश‍िप से आजादी मिली। 13 साल से पिता की कंजरवेटरश‍िप की बंदिशों से मिली आजादी के बाद ब्रिटनी ने अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा था,’इंडिपेंडेंट महिला वाली एनर्जी का इससे बेहतर एहसास पहले कभी नहीं हुआ।’
कहा गया था कि उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं – यहां ये भी बताते चलें कि अमेरिकी कानून के मुताबिक ‘कंजरवेटरशिप’ के तहत बुढ़ापे या शारीरिक या मानसिक समस्‍या के कारण किसी इंसान के पैसों से जुड़े मामलों या डेली लाइफ मैनेजमेंट के लिए एक संरक्षक यानी कंजरवेटर चुना जाता है। साल 2008 में ब्रिटनी ने फेडरलाइन से तलाक लिया था और इसके बाद कहा गया कि उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। ब्रिटनी पर ड्रग्‍स लेने के भी आरोप लगे। ब्रिटनी के पिता जेम्‍स स्पीयर्स ने उनके कंजरवेटरशिप के लिए कोर्ट में अर्जी डाली थी और इसे स्‍वीकार कर लिया गया था।