
‘धुरंधर 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद जहां नई भारतीय फिल्मों की नैया बॉक्स ऑफिस पर हिलोरे मार रही है, वहीं हॉलीवुड की दो फिल्मों ने बीते 10 दिनों में दुनियाभर के सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। 24 अप्रैल को रिलीज हुई माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ और 01 मई को रिलीज सीक्वल फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’, दोनों ही साल 2026 की ग्लोबल हिट बन गई हैं। जाफर जैक्सन स्टारर ‘माइकल’ ने जहां 10 दिनों में ही दुनियाभर में $400 मिलियन से ज्यादा की कमाई कर ली है, वहीं मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे की ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ ने तीन दिनों के पहले वीकेंड में ही रिकॉर्डतोड़ $233.6 मिलियन की कमाई कर ली है। दोनों के कलेक्शन को जोड़ दे तो हॉलीवुड की झोली में 10 दिनों में ₹6253 करोड़ से अधिक की बारिश हुई है।
एंटोनी फुक्वा के डायरेक्शन में बनी ‘माइकल’ जहां पहले वीकेंड में ही सबसे अधिक कमाई करने वाली म्यूजिकल बायोपिक बन गई थी, ठीक उसी तरह डेविड फ्रैंकल के डायरेक्शन में बनी ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ भी ओनिंग वीकेंड में 2026 में किसी भी लाइव-एक्शन हॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है।
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन – ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड (1-3 मई 2026) में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त $233.6 मिलियन (₹2222.08 करोड़) की कमाई की है। 20th Century Studios के बैनर तले बनी इस सीक्वल ने नॉर्थ अमेरिका में $77 मिलियन (₹732.45 करोड़) और ओवरसीज मार्केट में $156.6 (₹1489.63 करोड़) मिलियन की कमाई की है। इस तरह इसने तीन दिनों में ही अपना $100 मिलियन (₹951.23 करोड़) का बजट भी वसूल लिया है। इस कॉमेडी-ड्रामा सीक्वल ने ‘माइकल’ के ग्लोबल डेब्यू को भी पीछे छोड़ दिया है।
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (इंडिया) – भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी 2006 में रिलीज ‘द डेविल वियर्स प्राडा’ के सीक्वल का जलवा दिख रहा है। तीसरे दिन ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ ने भारत में 1,526 शो से ₹3.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही पहले वीकेंड में भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹15.91 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹13.35 करोड़ हो गया है।
2006 में आई ‘द डेविल वियर्स प्राडा’ ने कमाए थे $326M – ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ हॉलीवुड के दर्शकों के लिए नॉस्टैल्जिया लेकर आई है। 20 साल पहले आई पहली फिल्म के इस सीक्वल ने पुरानी यादों को ताजा कर दिया है। मेरिल स्ट्रीप, ऐनी हैथवे, एमिली ब्लंट और स्टेनली टुची के किरदारों ने फैशन पर आधारित इस फिल्म को दुनियाभर में जबरदस्त रेस्पॉन्स दिया है। पिछली फिल्म यानी 2006 में आई ‘द डेविल वियर्स प्राडा’ ने $326 मिलियन की कुल लाइफाटाइम कमाई की थी। जिस रफ्तार से यह सीक्वल फिल्म कमाई कर रही है, बहुत संभव है कि पहले हफ्ते में ही यह अपनी पिछली फिल्म को पछाड़ दे।
Home / Entertainment / 10 दिनों में ही ₹6253 करोड़ की झामफाड़ कमाई, The Devil Wears Prada 2 और Michael ने इतिहास रच दिया
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website