Saturday , May 9 2026 5:47 PM
Home / Sports / प्यार, दबाव या धर्म परिवर्तन? नए विवाद में फंसा दिल्ली कैपिटल्स का स्टार खिलाड़ी, ग्लैमरस एंकर की कहानी में क्या है सच?

प्यार, दबाव या धर्म परिवर्तन? नए विवाद में फंसा दिल्ली कैपिटल्स का स्टार खिलाड़ी, ग्लैमरस एंकर की कहानी में क्या है सच?


क्रिकेट के गलियारों में इन दिनों एक ऐसी लव स्टोरी की चर्चा है जिसमें रोमांस से ज्यादा विवादों का शोर है। यह मामला तब गर्माया जब एक वरिष्ठ खेल पत्रकार ने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए एक चौंकाने वाला दावा किया। पोस्ट के मुताबिक, यूपी का एक युवा क्रिकेटर, जिसे आईपीएल नीलामी में भारी-भरकम रकम मिली थी, एक मशहूर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के साथ रिलेशनशिप में है। लेकिन सस्पेंस तब गहरा गया जब यह आरोप लगा कि खिलाड़ी अपनी पार्टनर को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा है और उसे इंटरनेट से अपनी पुरानी तस्वीरें हटाने का आदेश दे रहा है। हालांकि किसी का नाम आधिकारिक तौर पर नहीं लिया गया, लेकिन फैंस ने समीर रिजवी (जो यूपी से आते हैं) और यशा सागर की नजदीकियों को देखते हुए कयासों का बाजार गर्म कर दिया है।
कौन हैं समीर रिजवी? – समीर रिजवी कोई साधारण नाम नहीं हैं। आईपीएल नीलामी में उन पर करोड़ों की बोली लगी थी और उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की तुलना अक्सर बड़े दिग्गजों से की जाती है। धोनी की कप्तानी में चमके समीर अब दिल्ली कैपिटल्स का अहम हिस्सा हैं। मैदान पर छक्के छुड़ाने वाले समीर अब अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि यशा और समीर अक्सर एक-दूसरे के पोस्ट पर रिएक्ट करते हैं, लेकिन इस धर्मांतरण वाले एंगल ने फैंस को दो गुटों में बांट दिया है। अभी तक दोनों की तरफ से इन दावों पर न तो इनकार किया गया है और न ही इकरार।
यशा सागर का विवाद – लुधियाना में जन्मी और कनाडा में पली-बढ़ी यशा सागर एक इंडो-कैनेडियन स्पोर्ट्स एंकर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं। ग्लैमर की दुनिया से स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग में आईं यशा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। उनका नाम इससे पहले बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान भी उछला था, जब उन्होंने चिटगांव किंग्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए टूर्नामेंट बीच में छोड़ दिया था। यशा ने बताया था कि उनके पेमेंट रोके गए और उनका पासपोर्ट तक दो हफ्तों के लिए जब्त कर लिया गया था। सुरक्षा और सम्मान की खातिर उन्होंने विदेशी लीग को लात मार दी थी।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल – सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के बाद से यशा सागर की पुरानी तस्वीरें और उनके समीर रिजवी के साथ कनेक्शन को लेकर इंटरनेट पर सर्च बढ़ गई है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या वाकई एक उभरता हुआ क्रिकेटर किसी की निजी आजादी और पहचान पर बंदिशें लगा सकता है? या फिर यह सिर्फ एक और ऑनलाइन अफवाह है? फिलहाल इस कहानी में सस्पेंस बरकरार है। जब तक समीर या यशा सामने आकर स्थिति स्पष्ट नहीं करते, तब तक धर्म और प्यार के बीच उलझी यह चर्चा शांत होती नहीं दिख रही है।