
अक्सर कहा जाता है कि समय कितनी तेजी से बीत रहा है यह समझने के लिए अपने आस-पास की टेक्नोलॉजी पर गौर करना चाहिए। दरअसल Google Translate को हमारे जीवन का हिस्सा बने पूरे दो दशक बीत चुके हैं। इस लंबे समय में Google Translate से लोगों ने अरबों-खरबों अनुवाद करवाए हैं। हालांकि ऐसे में सवाल उठता है कि Google Translate से सबसे ज्यादा ट्रांसलेट कराया गया शब्द क्या है? इसे लेकर खुद गूगल ने X पर पोस्ट किया है।
अगर Google Translate पर अनुवाद किए गए शब्दों के बारे में सोचने बैठें, तो दिमाग के घोड़े रुकेंगे नहीं। दरअसल Google Translate पर सबसे ज्यादा ट्रांसलेट किया गया शब्द Thank You है, जो कि दूसरे नंबर के I Love You को भी पीछे छोड़ देता है।
I Love You नहीं, इस शब्द ने मारी बाजी
गूगल इंडिया ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि पिछले 20 सालों में दुनिया भर में सबसे ज्यादा अनुवाद किया गया शब्द Thank You है। यह जानकारी चौंकाने वाली लगती है क्योंकि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल लोग काम करने से ज्यादा आभार व्यक्त करने के लिए करते हैं।
गूगल ने एक विजुअल के जरिए इस शब्द को कई अलग-अलग भाषाओं में दिखाकर यह जश्न मनाया। सोशल मीडिया यूजर्स इस बात से बेहद खुश हैं कि इंटरनेट की दुनिया में आज भी Thank You यानी कि ‘आभार’ सबसे ऊपर है।
Google Translate का सफर- Google Translate साल 2006 में लॉन्च हुआ था। तब यह काफी बुनियादी स्तर पर काम करता था। हालांकि आज, यह AI की मदद से संदर्भ, वाक्यों की बनावट और बातचीत के लहजे को बारीकी से समझता है। अब यह सैकड़ों भाषाओं को सपोर्ट करता है। यह बदलाव दर्शाता है कि गूगल ट्रांसलेट अब सिर्फ एक शब्दकोश नहीं रहा, बल्कि एक ऐसा टूल बन गया है जो इंसानी जज्बातों को सही भाषा में पिरोने की ताकत रखता है।
नए AI फीचर से लैस हुआ Google Translate – अपनी 20वीं सालगिरह के मौके पर गूगल ने Google Translate में एक नया AI-पावर्ड Pronunciation Practice फीचर भी पेश किया है। अब आप न सिर्फ शब्दों का अनुवाद कर सकेंगे, बल्कि उन्हें सही तरीके से बोलना भी सीख सकेंगे। इसके लिए आपको Pronounce बटन पर टैप करना होगा।
इतना ही नहीं, ये ऐप आपके बोले गए शब्दों का विश्लेषण करेगी और बताएगी कि आपका उच्चारण कितना सही है। यह फीचर फिलहाल भारत और अमेरिका में हिंदी, अंग्रेजी और स्पेनिश के लिए उपलब्ध है।
Home / Business & Tech / I Love You’ को पीछे छोड़ा, गूगल ट्रांसलेट पर 20 साल में सबसे अधिक अनुवाद किया जाने वाला शब्द जानें
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website