Friday , May 15 2026 9:03 PM
Home / Sports / अंपायर की गलती की वजह से पंजाब किंग्स को हुआ नुकसान, डीआरएस का नियम बदलने की मांग उठी

अंपायर की गलती की वजह से पंजाब किंग्स को हुआ नुकसान, डीआरएस का नियम बदलने की मांग उठी


मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स ने 200 रन बनाए। टीम का स्कोर 201 या 202 भी हो सकता था। लेकिन अंपायर के गलत फैसले का नुकसान पंजाब किंग्स को उठाना पड़ा। इसकी वजह से टीम धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहले खेलते हुए 200 रन ही बना पाई।
आखिरी गेंद पर अंपायर का गलत फैसला – पंजाब किंग्स की पारी की अंतिम गेंद पर विष्णु विनोद ने स्कूप शॉर्ट खेलने की कोशिश की। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर वह चूक गए और एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। गेंद लेग साइड में गई और तब तक बल्लेबाज ने लगभग एक रन पूरा कर लिया था लेकिन अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी। पंजाब ने डीआरएस लिया। इम्पैक्ट बाहर होने की वजह से अंपायर को अपना फैसला बदलकर विष्णु विनोद को नॉट आउट देना पड़ा।
पंजाब किंग्स को नहीं मिला रन – क्रिकेट के नियम के मुताबिक जब अंपायर किसी बल्लेबाज को एलबीडब्ल्यू देता है तो बॉल उसी समय डेड मान ली जाती है। अगर डीआरएस में बल्लेबाज को नॉन आउट करार दिया जाता है तो भी उसे रन नहीं मिलता। भले ही गेंद बल्ले में ही क्यों नहीं लगी हो, वह गेंद डॉट ही रहती है। इससे बल्लेबाजी करने वाली टीम को नुकसान होता है। क्लोज मैच में ऐसे फैसलों का नतीजे पर असर पड़ सकता है।
आर अश्विन ने नियम बदलने की मांग की – डीआरएस के इस नियम को बदलने की मांग काफी समय से हो रही है। पंजाब किंग्स को हुए नुकसान के बाद आर अश्विन ने एक्स पर पोस्ट डालकर इसे बदलने की मांग की है। उन्होंने लिखा- एक गलत फैसले की वजह से पंजाब को एक रन का नुकसान हुआ है। इस नियम में जल्द-से-जल्द बदलाव होना चाहिए! ठीक वैसे ही जैसे ‘इम्पैक्ट सब’ आईपीएल का एक नियम है, उसी तरह डीआरएस के फैसले को पलटने का नियम भी आईपीएल में लागू किया जाना चाहिए, भले ही आईपीएल किसी भी वजह से इसे लागू करने में देरी क्यों न करे।