Friday , May 15 2026 11:20 PM
Home / News / बलूचिस्तान में खून के आंसू रो रहा पाकिस्तान, अलग-अलग हमलों में 14 सैनिकों की मौत

बलूचिस्तान में खून के आंसू रो रहा पाकिस्तान, अलग-अलग हमलों में 14 सैनिकों की मौत


बलूचिस्तान में बलूच हथियारबंद संगठनों ने अलग-अलग हमले किए, जिनमें 14 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए। इन हमलों के निशाने पर सुरक्षा बल थे। यह जानकारी गुरुवार को स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने चामलांग इलाके में हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के आठ जवान मारे गए, जिनमें सेना के एक अधिकारी तौसीफ भट्टी भी शामिल थे।
बीएलए ने ली हमले की जिम्मेदारी – बलूचिस्तान का चामलांग इलाका खनिज संपदा से भरपूर माना जाता है। यहां पहले भी पाकिस्तानी सेना और खनन कंपनियों पर ‘आजादी समर्थक’ बलूच संगठनों की ओर से कई हमले किए जा चुके हैं। द बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने बयान में कहा कि संगठन के लड़ाकों ने ‘जिराब’ नाम की अपनी खुफिया इकाई से मिली ‘सटीक जानकारी’ के आधार पर पाकिस्तानी सेना के काफिले पर ‘समन्वित हमला’ किया। बयान में कहा गया, “ऑपरेशन के दौरान पहले एक वाहन को रिमोट कंट्रोल विस्फोटक से उड़ाया गया, उसके बाद दूसरे वाहन पर भारी हथियारों से हमला किया गया।”