
दुनिया तेजी से अस्थिर और खतरनाक भू-राजनीतिक दौर में प्रवेश कर रही है। वैश्विक स्तर पर बढ़ते युद्ध, सैन्य टकराव और खुफिया गतिविधियों के बीच भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल जी.डी. बक्शी ( G. D. Bakshi) ने गंभीर चेतावनी दी है कि दुनिया में भू-राजनीतिक संकट तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में चल रहे वैश्विक युद्ध (जैसे रूस-यूक्रेन और मध्य पूर्व संघर्ष) का कोई अंत नजर नहीं आता। यह एक ऐसी ‘महाभारत’ है जिसके लिए भारत को हर हाल में तैयार रहना होगा। बक्शी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि मौजूदा हालात किसी “नई महाभारत” से कम नहीं हैं।
मेजर जनरल जीडी बक्शी (SM VSM) ने लकी बीस्ट के पॉडकास्ट में एक बहुत ही गंभीर सच देश के सामने रखा है इस युद्ध का कोई अंत नहीं है और हमें हर हाल में युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए।https://t.co/G3uwIqZhI3#MajorGeneralGDBakshi #LuckyBeastPodcast #India #Geopolitics — Lucky Bisht (@iamluckybisht) May 15, 2026
वैश्विक शक्ति संतुलन और अधिक अस्थिर होगा – पूर्व मेजर जनरल ने यह टिप्पणी पूर्व खुफिया अधिकारी और चर्चित पॉडकास्टर लकी बिस्ट (Lucky Bisht) के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान की। जनरल बक्शी ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया के कई हिस्सों में एक साथ संघर्ष भड़क रहे हैं। Russia-Ukraine War अभी भी जारी है, जबकि मध्य पूर्व में इजराइल-हमास संघर्ष और क्षेत्रीय तनाव लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन युद्धों का तत्काल कोई अंत नजर नहीं आता और आने वाले समय में वैश्विक शक्ति संतुलन और अधिक अस्थिर हो सकता है। उनके अनुसार, दुनिया आज केवल पारंपरिक युद्ध नहीं बल्कि साइबर युद्ध, आर्थिक प्रतिबंध, खुफिया ऑपरेशन और सूचना युद्ध जैसे नए संघर्षों के दौर से गुजर रही है। पॉडकास्ट में जनरल बक्शी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियां केवल सीमाओं तक सीमित संघर्ष नहीं हैं, बल्कि यह वैश्विक व्यवस्था को बदलने वाली लड़ाई बनती जा रही है।
Home / News / मेजर जनरल बक्शी की गंभीर चेतावनीः कहा- “यह युद्ध रुकने वाले नहीं…नई महाभारत की ओर दुनिया, भारत हर परिस्थिति के लिए रहे तैयार”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website