
गाजा में इजराइल के एक हवाई हमले में शुक्रवार को हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख को निशाना बनाया गया। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि इज अल-दीन अल-हद्दाद मारा गया है या घायल हुआ है। हमास ने इस हमले को लेकर तुरंत कोई पुष्टि या टिप्पणी नहीं की। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि शुक्रवार शाम सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में हमास की ‘कस्साम ब्रिगेड्स’ के प्रमुख अल-हद्दाद को निशाना बनाया गया।
शुक्रवार शाम गाजा सिटी में कम से कम दो इजराइली हवाई हमले हुए, जिनमें से एक के बारे में इजराइल ने कहा कि उसका लक्ष्य अल-हद्दाद था। एक हमला एक रिहायशी इमारत पर और दूसरा एक वाहन पर किया गया। ‘फलस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी’ के सराया फील्ड अस्पताल और शिफा अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इन हमलों में सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। नेतन्याहू और काट्ज ने एक बयान में कहा कि अल-हद्दाद सात अक्टूबर के हमले के ”मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था।”
Home / News / इजराइली हमले से फिर दहला गाजा, हमास के सैन्य प्रमुख अल-हद्दाद सहित 7 फिलीस्तीनियों की मौत
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website