Tuesday , May 26 2026 11:37 AM
Home / News / अमेरिका के सैन डिएगो की सबसे बड़ी मस्जिद में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत, हमलावरों ने खुद को भी उड़ाया

अमेरिका के सैन डिएगो की सबसे बड़ी मस्जिद में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत, हमलावरों ने खुद को भी उड़ाया


अमेरिका के सैन डिएगो की सबसे बड़ी मस्जिद में सोमवार को हुई गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि दो किशोर संदिग्ध हमलावर भी मारे गए हैं, जिनके शव बरामद किए गए हैं। सैन डिएगो पुलिस स्कॉट वाल ने बताया कि इस्लामिक सेंटर पर हुए हमले की जांच हेट क्राइम (नफरत से प्रेरित अपराध) मानकर की जा रही है। मरने वालों में मस्जिद का एक सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें पास की एक सड़क पर खड़ी एक गाड़ी के अंदर 17 और 19 साल के दो किशोरों के शव मिले। पुलिस का मानना है कि हमला करने के बाद इन संदिग्धों ने खुद को गोली मारी है। शूटिंग की घटना सोमवार दोपहर से कुछ देर पहले हुई, जिससे परिसर के अंदर मौजूद नमाजियों और छात्रों में दहशत फैल गई।
सैन डिएगो की सबसे बड़ी मस्जिद – इस्लामिक सेंटर की वेबसाइट के अनुसार, यहां पर सैन डिएगो काउंटी की सबसे बड़ी मस्जिद है। सेंटर में अल रशीद स्कूल भी है, जहां 5 साल और उससे ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए अरबी भाषा, इस्लामिक स्टडीज और कुरान के कोर्स कराए जाते हैं। सफेद रंग की मस्जिद ऐसे इलाके में बनी है, जहां घर, अपार्टमेंट और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स हैं।
टीवी पर दिखाए गए फुटेज में बच्चे एक-दूसरे का हाथ थामे हुए सेंटर से बाहर निकलते हुए दिखे। सैन डिएगो पुलिस चीफ स्कॉट ने बताया कि मस्जिद के अंदर डे स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चे सुरक्षित पाए गए हैं। उन्हें कोई चोट नहीं आई है। वॉल ने कहा कि घटना की जांच हेट क्राइम के तौर पर की जा रही है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।
इमाम ने कहा- सेंटर युद्ध का मैदान नहीं – प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस चीफ के साथ खड़े इस्लामिक सेंटर के इमाम ताहा हसन ने कहा कि यह सेंटर इबादत की जगह है, न कि कोई युद्ध का मैदान। उन्होंने कहा कि सेंटर में मुसलमानों और गैर-मुसलमानों दोनों का ही हमेशा स्वागत रहा है। ताहा ने बताया कि सोमवार को कुछ गैर-मुस्लिम लोगों का एक समूह इस्लाम को जानने के लिए मस्जिद का दौरा कर रहा है।