
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे के दौरे पर हैं। इस दौरान ओस्लो से आई एक तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा है। इस तस्वीर में पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी कमांडो दिखाई दे रहा है, जो आंखों पर काला चश्मा लगाए है और उसके हाथों में बैलिस्टिक ब्रीफकेस शील्ड है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स कमांडो के चेहरे के हाव भाव और उससे झलक रही अपने काम के प्रति निष्ठा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
तस्वीर में क्या दिखा – तस्वीर में एक एसपीजी कमांडो पीएम मोदी के पीछे सड़क पर चलता नजर आ रहा है। इस तस्वीर में नॉर्वे के पुलिस अधिकारी भी नजर आ रहे हैं, जो पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे। तस्वीर में दिखाई दे रहा एसपीजी कमांडो ब्लास्ट प्रूफ जूते, काला चश्मा और बैलिस्टिक ब्रीफकेस शील्ड से लैस दिखाई दे रहा है। उसका ध्यान पूरी तरह से पीएम मोदी की सुरक्षा पर नजर आ रहा है।
लोगों ने एसपीजी जवान की तस्वीर पर क्या लिखा – रिसोनेंस न्यूज की पत्रकार लवीना ने एक्स पर लिखा, “SPG कमांडो का एक और वीडियो वायरल हो गया है। उन्हें नॉर्वे में PM की SPG टीम में VIP बैलिस्टिक ब्रीफ़केस पकड़े हुए देखा गया।हथियारों से पूरी तरह लैस, ये कमांडो भारत के PM की सुरक्षा का जबरदस्त काम करते हैं। वे हर जगह साये की तरह मौजूद रहते हैं।”
एसपीजी की जमकर तारीफ की – औघड़भूदेव नाम के एक दूसरे यूजर ने लिखा, “उन्हें अच्छी सुरक्षा की ज़रूरत है और उन्हें वह मिली हुई है; हमारी सुरक्षा दुनिया की सबसे बेहतरीन सुरक्षाओं में से एक है।” हरीश 777 नाम के एक यूजर ने लिखा, “ये सिनेमा के पर्दे पर दिखने वाले हीरो से कहीं ज़्यादा अच्छे दिखते हैं, और असल ज़िंदगी में भी उनसे कहीं ज़्यादा बेहतर हीरो हैं!!”
Home / News / काला चश्मा, हाथ में बैलिस्टिक शील्ड: नॉर्वे में SPG कमांडो की तस्वीर वायरल, पीएम मोदी की सुरक्षा में था तैनात
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website