
चीन ने ताइवान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों पर पहली बार बयान जारी किया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा है कि उन्होंने ताइवान पर ट्रंप की टिप्पणियों पर संज्ञान लिया है। उन्होंने आगे कहा कि ताइवान चीन का हिस्सा है और हमेशा रहेगा। उन्होंने ताइवान के एक अलग देश होने की बात को भई खारिज किया। ट्रंप ने हाल में ही चीन की यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी ताइवान पर ट्रंप को चेतावनी दी थी। इसके बाद उन्होंने ताइवान को दिए जाने वाले अमेरिकी हथियार पैकेज को रोक दिया था।
चीन ने ताइवान को लेकर अमेरिका को हड़काया – गुओ ने एक नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ट्रंप की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ताइवान चीन के भूभाग का एक अविभाज्य हिस्सा है; यह न कभी कोई देश रहा है, और न ही भविष्य में कभी बनेगा।” उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतों से समर्थन मांगकर स्वतंत्रता प्राप्त करने से कोई लाभ नहीं होता और राष्ट्रीय एकीकरण ही उज्ज्वल भविष्य का एकमात्र मार्ग है। वहीं, शी जिनपिंग ने ट्रंप को चेतावनी दी थी कि ताइवान मुद्दे को ठीक से न संभालने से दोनों देशों के बीच ‘टकराव और यहां तक कि संघर्ष’ भी शुरू हो सकता है।
ट्रंप ने ताइवान की आजादी पर क्या कहा था? – बीजिंग की हालिया यात्रा के बाद ताइवान की स्वतंत्रता के प्रति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नरम रुख से चीन प्रसन्न दिख रहा है। चीन की राजकीय यात्रा समाप्त करने के बाद ट्रंप ने शुक्रवार को ताइवान के मुद्दे पर अस्पष्ट रुख अपनाया। उन्होंने फॉक्स न्यूज को बताया कि अमेरिका नहीं चाहता कि कोई कहे कि चलो स्वतंत्र हो जाते हैं, क्योंकि अमेरिका हमारा समर्थन कर रहा है। अमेरिकी नेता ताइवान के लिए 11 अरब अमेरिकी डॉलर के हथियार पैकेज को मंजूरी देने के बारे में भी अनिश्चित दिखे।
ताइवान को लेकर अमेरिका चुप – ट्रंप की बीजिंग यात्रा पर अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस ने एक तथ्य पत्र (फैक्ट शीट) जारी किया है जिसमें कहा गया है कि अमेरिका और चीन व्यापार और निवेश पर बोर्ड स्थापित करने तथा निष्पक्ष और परस्पर सहयोग पर आधारित रणनीतिक स्थिरता वाले संबंध बनाने पर सहमत हुए हैं। रविवार को जारी किए गए तथ्य पत्र में कहा गया है कि चीन दुर्लभ पृथ्वी धातुओं और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों, जिनमें यट्रियम, स्कैंडियम, नियोडिमियम और इंडियम शामिल हैं, से संबंधित आपूर्ति श्रृंखला की कमी के बारे में अमेरिका की चिंताओं का समाधान करेगा। लेकिन, इसमें ताइवान का कोई भी जिक्र नहीं है।
Home / News / ताइवान चीन का अभिन्न हिस्सा, न कभी देश था और न भविष्य में होगा: बीजिंग की अमेरिका को धमकी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website