
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार पद्मा और तीस्ता नदी पर बैराज बनाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार पानी की कमी को दूर करने और कृषि की रक्षा करने के लिए इन दोनों बैराज परियोजनाओं को लागू करेगी। बांग्लादेश के गाजीपुर शहर में एक सभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। वे वहां पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला रखने पहुंचे थे।
बांग्लादेश के मीडिया आउटलेट डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, तारिक रहमान ने कहा कि आज आप सभी के सामने एक बात साफ कर देना चाहता हूं- इंशा अल्लाह, BNP सरकार पद्मा बैराज और तीस्ता बैराज दोनों पर काम शुरू करेगी। तारिक रहमान सत्ताधारी बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) के अध्यक्ष भी हैं।
बैराज को बताया बांग्लादेश के लिए जरूरी – तारिक रहमान ने बिना नाम लिए विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, BNP ने तीस्ता के मुद्दे पर व्यवहारिक कदम उठाए हैं, जबकि अन्य लोगों ने केवल बड़े-बड़े बयान और वादे किए हैं। उन्होंने पद्मा बैराज को बांग्लादेश के लिए जरूरी बताया और कहा कि इससे उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों को फायदा होगा जिसमें राजशाही भी शामिल है।
पानी की कमी के लिए भारत पर निशाना – तारिक रहमान ने बांग्लादेश के इलाके में नदी में पानी की कमी के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, सूखे के मौसम में पद्मा नदी में पानी का बहाव कम हो जाता है, क्योंकि भारत सीमा के पास बने बैराजों के जरिए नदी के ऊपरी हिस्से से पानी निकाल लेता है, जिससे हमें कम पानी मिल रहा है।
Home / News / तीस्ता और पद्मा नदी पर बैराज बनाएगा बांग्लादेश, PM तारिक रहमान ने किया ऐलान, भारत की बढ़ेगी टेंशन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website