
फिल्ममेकर बोनी कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इस तारीफ के साथ कहा है कि उन्हें भारत में रहने पर गर्व महसूस होता है। फिल्म प्रड्यूसर ने चुनौतीपूर्ण समय में सरकार के मजबूत नेतृत्व को लेकर भी आभार जताया है।
पिछले दिनों बोनी कपूर दिल्ली में हरिंदर सिंह सिक्का की किताब ‘द चाबीमास्टर’ के लॉन्च पर मौजूद थे। इसी मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को उनके सशक्त नेतृत्व के लिए सफल बताया।
‘मुझे भारत पर गर्व है और भारतीय होने पर गर्व है’ – बोनी कपूर ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘मुझे डिफेंस, पूरे देश और हर चीज का प्रबंधन करने वाले पर गर्व है। मुझे भारत पर गर्व है और भारतीय होने पर गर्व है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसे समय में जी रहा हूं जहां हम सुरक्षित हैं और पूरी तरह से सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री मोदी एक सफल नेता हैं और उन्होंने कोविड, युद्ध, ऑपरेशन सिंदूर, पुलवामा, उरी या किसी भी अन्य संकट के दौरान देश का बखूबी नेतृत्व किया है। मौजूदा हालात को भी वे बहुत अच्छे से संभाल रहे हैं। पूरी दुनिया देश और मानवता के प्रति उनके योगदान को स्वीकार करती है।’
मुझे भारत पर गर्व है और भारतीय होने पर गर्व है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसे समय में जी रहा हूं जहां हम सुरक्षित हैं और पूरी तरह से सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री मोदी एक सफल नेता हैं और उन्होंने कोविड, युद्ध, ऑपरेशन सिंदूर, पुलवामा, उरी या किसी भी अन्य संकट के दौरान देश का बखूबी नेतृत्व किया है। मौजूदा हालात को भी वे बहुत अच्छे से संभाल रहे हैं। बोनी कपूर
श्रीदेवी स्टारर ‘मॉम’ के अपकमिंग सीक्वल में हैं व्यस्त – फिल्मों की बात करें तो इस वक्त बोनी कपूर श्रीदेवी स्टारर ‘मॉम’ के अपकमिंग सीक्वल को बनाने में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म जिसकी शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और यह ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित नए इंटरनेशनल फिल्म सिटी में शूट होने वाली पहली फिल्म होगी।
फिल्म में बंगाली एक्टर जिशु और करिश्मा तन्ना लीड रोल में – बोनी कपूर ने प्रोजेक्ट के बारे में एएनआई से बात करते हुए बताया कि फिल्म का निर्देशन गिरीश कोहली कर रहे हैं। इस फिल्म में बंगाली एक्टर जिशु और करिश्मा तन्ना लीड रोल में हैं। उन्होंने कहा, ‘मॉम 2 की शूटिंग यहां चल रही है। निर्देशक गिरीश कोहली हैं, जिन्होंने मॉम 1 लिखी थी। प्रड्यूस मैं और मेरे साथी अक्षय पुरी कर रहे हैं। एक्शन डायरेक्टर साउथ के विजयन हैं। हमारे पास अलग-अलग जगहों के टेक्नीशियंस हैं। हमारे साथ बंगाल के एक्टर जिशु हैं। हमारे साथ टीवी और फिल्म एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी हैं, जो फिल्म में एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।’
‘हमारी कोशिश है कि फिल्म सिटी हर मायने में अलग और भव्य हो’ – बोनी कपूर ने अपनी इस फिल्म को शूटिंग को लेकर कहा, ‘हमारी कोशिश है कि फिल्म सिटी हर मायने में अलग और भव्य हो। फिल्म सिटी के अलावा, इसमें एक थीम पार्क होगा जहां मनोरंजन के कई सेक्शन होंगे, जो आकर्षण का केन्द्र होगा। हर तरह की फिल्में, ओटीटी, ड्रामा, टेलीविजन, सीरियल, हम पॉडकास्ट सेट बनाएंगे। सब कुछ। यहां एक मीडिया सेंटर भी होगा। तो मनोरंजन और मीडिया से जुड़ी हर चीज का सेंटर यहां होगा।’
Home / Entertainment / Bollywood / बोनी कपूर ने PM मोदी की तारीफ में कहा- मौजूदा हालात को वे बहुत अच्छे से संभाल रहे, भारत में रहने पर है गर्व
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website