Wednesday , May 27 2026 10:35 AM
Home / Entertainment / Bollywood / राजीव वर्मा: ‘मैंने प्यार किया’ में बने सलमान के पिता, 10 साल पहले इस कारण छोड़ा बॉलीवुड, चलाते हैं होटल-थिएटर

राजीव वर्मा: ‘मैंने प्यार किया’ में बने सलमान के पिता, 10 साल पहले इस कारण छोड़ा बॉलीवुड, चलाते हैं होटल-थिएटर


एक्टर राजीव वर्मा याद हैं? उन्होंने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान के पिता का रोल निभाया था। और भी फिल्मों में वह अमीर पिता और बिजनेसमैन के रोल में नजर आए। राजीव वर्मा ने फिल्मों के अलावा दर्जनों टीवी सीरियल्स भी किए, पर बाद में एक्टिंग और फिल्म इंडस्ट्री ही छोड़ दी। वह साल 2015 से फिल्मों और टीवी की दुनिया से दूर हैं। राजीव वर्मा अब कहां हैं और क्या करते हैं, क्यों उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कहा, इस बारे में एक इंटरव्यू में बताया है।
‘कोई मिल गया’ और ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे राजीव वर्मा ने बताया है कि क्यों उन्होंने धीरे-धीरे बॉलीवुड और टीवी से दूरी बना ली, जबकि वह इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स में से एक रहे। वह फिल्मों के ‘प्यारे पिता’ बन गए थे।
राजीव वर्मा बोले- मजा आना बंद हो गया था – राजीव वर्मा ने ‘डियर जेनरेशन’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने फिल्में और रेगुलर एक्टिंग असाइनमेंट क्यों छोड़े। वह बोले, ‘धीरे-धीरे मजा आना बंद हो गया था। बस रूटीन काम था कि यार चलाना है मुंबई में तो करें, यहीं करते रहें। मुझे लगने लगा था कि यार अब मैं चलता हूं, अब मैं नहीं करता। मजा नहीं आ रहा मुझे। वैसे भी कोई जरूरत नहीं थी। होटल मेरा एक छोटा सा है यहां, वो चलता है, दाल रोटी है, खुश हैं।’
धीरे धीरे मजा आना बंद हो गया था। बस रूटीन काम था कि यार चलाना है मुंबई में तो करें, यहीं करते रहें। मुझे लगने लगा था कि यार अब मैं चलता हूं, अब मैं नहीं करता। वैसे भी कोई जरूरत नहीं थी। होटल मेरा एक छोटा सा है यहां, वो चलता है।
परिवार-दोस्त सब छूट गए थे – राजीव वर्मा ने बताया कि दशकों तक लगातार काम करने के बाद वह परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहते थे। वह बोले, ‘और दोस्तों से मिलना, शादी ब्याह में जाना, रिश्तदारों से मिलना, परिवार के साथ वक्त गुजारना… ये सब लगभग ना के बराबर हो गया था।’
बॉलीवुड ने टाइपकास्ट कर दिया, पिता के ही रोल मिलते थे – राजीव वर्मा ने यह भी बताया कि कैसे उनकी पहले की परफॉर्मेंस और एक्टिंग के बाद बॉलीवुड ने उन्हें टाइपकास्ट कर दिया था। उन्हें एक ही जैसे रोल ऑफर किए जाने लगे थे। राजीव के मुताबिक, ‘मैंने प्यार किया’ की सफलता के बाद उन्हें पिता के रोल ही मिल रहे थे। उन्होंने बताया, ‘एक तरह का किरदार आपने कर लिया तो फिर जो बनाने वाले हैं वो ज्यादा नहीं सोचते। वो सोचते हैं कि पिता के रोल में कौन चल रहा है और फिर आप कैटिगरी में फिक्स हो जाते हैं। हर फिल्म में वही मिलता था। मैंने पूछा कैरेक्टर क्या है? तो कहते थे कि सर वही जो आपने उसमें किया था। तो मैंने कहा मैं छोड़ देता हूं, मुझे मजा नहीं आ रहा था। थिएटर का आदमी था।’
टीवी पर काम किया, पर ऑफिस जैसा रुटीन बन गया – राजीव वर्मा ने टीवी पर भी खूब काम किया और कई सीरियल्स में नजर आए, पर वहां भी उन्हें ऐसा लगने लगा था जैसे रुटीन वर्क बन गया है, जैसे कोई ऑफिस का काम कर रहा हो। वह बोले, ‘सुबह पहुंच जाइये और रात के 10 बजे घर आइये। फिर मैंने दफ्तर की तरह रूल कर लिया था कि 10 बजे पहुंचूंगा और शाम 8 बजे तक बस। मुझे लगा ये तो रुटीन हो गया।’
एक तरह का किरदार आपने कर लिया तो फिर जो बनाने वाले हैं वो ज्यादा नहीं सोचते। वो सोचते हैं कि पिता के रोल में कौन चल रहा है और फिर आप कैटिगरी में फिक्स हो जाते हैं। हर फिल्म में वही मिलता था। तो मैंने कहा मैं छोड़ देता हूं, मुझे मजा नहीं आ रहा था। थिएटर का आदमी था। राजीव वर्मा, एक्टर
मुंबई में होटल और भोपाल में थिएटर ग्रुप चलाते हैं राजीव वर्मा – राजीव वर्मा का जहां मुंबई में एक होटल है, तो वहीं वह अब थिएटर करते हैं। उन्होंने फिल्मों और टीवी से कई दशक पहले दूरी बना ली थी। भोपाल में उनका थिएटर ग्रुप है। वहां वह ड्रामा सिखाते हैं और थिएटर वर्कशॉप भी करते हैं। राजीव वर्मा अब थिएटर को ऐसा मीडियम बनाना चाहते हैं तो समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाले।
राजीव वर्मा का करियर, अमिताभ बच्चन की साली से की शादी – राजीव वर्मा ने एक्ट्रेस जया बच्चन की बहन रिता भादुड़ी से शादी की थी और इसलिए वह बच्चन परिवार के रिश्तेदार लगते हैं। राजीव वर्मा ने साल 1989 में सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। यह सलमान की भी पहली फिल्म थी। इसके बाद राजीव ने ‘बाल ब्रह्मचारी’, ‘परदेसी बाबू’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘अंदाज’, ‘ये रास्ते हैं प्यार के’, ‘कच्चे धागे’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘चलते चलते’, ‘जीत’ और ‘जिद’ जैसी फिल्में कीं। उनकी पिछली फिल्म साल 2015 में आई थी, जिसमें वह ऐश्वर्या राय बच्चन संग ‘जज्बा’ में दिखे थे।