
इजरायली अधिकारियों ने भारत से ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को एक आतंकवादी संगठन घोषित करने और उस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। यह मांग ऐसे समय में आई है, जब ईरान के साथ इजरायल का क्षेत्रीय तनाव बढ़ा हुआ है और एक बार फिर से युद्ध शुरू होने का खतरा मंडरा रहा है। इंडिया टुडे ने इजरायली विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि यरुशलम ने नई दिल्ली के सामने बार-बार अपनी चिंताएं जाहिर की हैं।
इजरायली अधिकारियों ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा कि कई देशों ने पहले ही IRGC के खिलाफ ऐक्शन लिया है। उन्होंने भारत से भी इसी तरह के कदम उठाने की उम्मीद जताई। अधिकारियों ने यह भी बताया कि कूटनीतिक स्तरों पर भारतीय समकक्षों के साथ IRGC की गतिविधियों और प्रभाव के बारे में आकलन साझा किया है।
भारत से क्या चाहता है इजरायल? – एक सीनियर इजरायली अधिकारी ने कहा, “भारत से हमारी एक उम्मीद यह है कि वह IRGC के खिलाफ कार्रवाई करे। कई देश पहले ही इस दिशा में कदम उठा चुके हैं।” उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय संघ के देशों की तरफ से हाल ही में उठाए गए कदमों का जिक्र किया, जिन्होंने IRGC पर प्रतिबंध और पाबंदियां लगाई हैं।
IRGC को बताया वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा – इजरायली अधिकारियों का कहना है कि ईरान का IRGC अब केवल मध्य पूर्व के लिए चिंता का विषय नहीं है, बल्कि यह व्यापक वैश्विक सुरक्षा बहस का हिस्सा बन गया है। इजरायल की भारत से यह मांग इसलिए भी अहम है, क्योंकि नई दिल्ली ने तेल अवीव और तेहरान दोनों के साथ रणनीतिक संबंध बनाए रखे हैं।
हमास को लेकर भी उठाई थी मांग – अधिकारियों ने आगे कहा कि इजरायल ने 7 अक्टूबर 2023 के हमले के बाद हमास को लेकर भी इसी तरह की मांग भारत के सामने उठाई गई थी। हालांकि, भारत ने हमास के हमले की कड़ी निंदा की थी लेकिन नई दिल्ली ने उसे अभी तक आतंकवादी संगठन घोषित नहीं किया है।
Home / News / ‘ईरानी सेना IRGC को आतंकी संगठन घोषित करो’, इजरायल ने दोस्त भारत के सामने रख दी है बड़ी मांग, बताया वैश्विक खतरा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website