Saturday , May 30 2026 2:43 AM
Home / News / मणिपुर के उग्रवादी संगठन का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

मणिपुर के उग्रवादी संगठन का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद


मणिपुर के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी के नेता हाओबिजाम दिलीप सिंह को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह सिक्रेट मीटिंग के लिए दिल्ली पहुंचा था। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, मणिपुर पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। उनसे पूछताछ के बाद भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
हाओबिजाम सिंह के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। मणिपुर के काकचिंग जिले में बड़ी बरामदगी की गई। बरामदगी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामान जब्त किया। इसके अलावा, विभिन्न रंगों के बैग, एक तिरपाल, प्लास्टिक बैग और एक रेडमी 13सी मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।
हाओबिजाम दिलीप सिंह का आपराधिक इतिहास – वह इससे पहले भी मणिपुर में हुई कुछ हिंसक वारदातों (जैसे 2018 में थोकचोम टोनी सिंह की हत्या) के सिलसिले में गिरफ्तार हो चुका है, लेकिन बाद में उसे मेडिकल ग्राउंड पर जमानत मिल गई थी, जिसके बाद वह दोबारा देश-विरोधी गतिविधियों में सक्रिय हो गया था।
कांगलेपाक कम्युनिस्ट पार्टी का इतिहास – मणिपुर के प्राचीन नाम ‘कांगलेइपाक’ के नाम पर बनी इस पार्टी का गठन मुख्य रूप से कम्युनिस्ट विचारकों इबोहनबी और इबोपिशक द्वारा किया गया था। यह समूह भारत सरकार के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष में जुटा हुआ है।
यह पार्टी मुख्य रूप से मणिपुर की घाटी क्षेत्रों में एक्टिव है। यह पार्टी फंड जुटाने और अन्य गतिविधियों के लिए यह राज्य के पहाड़ी जिलों (जैसे चर्चंदपुर) में भी काम करती रही है।
धन जुटाने के लिए यह समूह मुख्य रूप से स्थानीय व्यापारियों, अधिकारियों और ग्रामीणों से जबरन वसूली जैसी आपराधिक और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहता है।