Saturday , June 6 2026 1:10 AM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘भोंकना बंद करो’, हिना खान पर बरसीं Shilpa Shinde! कहा-पब्लिसिटी के लिए अपनी बीमारी है, मुझे मत छेड़ो

‘भोंकना बंद करो’, हिना खान पर बरसीं Shilpa Shinde! कहा-पब्लिसिटी के लिए अपनी बीमारी है, मुझे मत छेड़ो


एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने हिना खान पर पलटवार किया है और काफी हैरान करने वाली बातें बोली हैं। साथ ही कुछ खुलासे करने की भी ‘धमकी’ भी दी है। हालांकि, शिल्पा शिंदे ने कहीं हिना खान का नाम नहीं लिया है, पर जिस तरह से एक्ट्रेस ने शिल्पा के खुलासे के बाद उन पर धावा बोला था, माना जा रहा है कि ‘अंगूरी भाभी’ का निशाना उन्हीं पर है। दरअसल, शिल्पा शिंदे ने हाल ही एक पॉडकास्ट में यह खुलासा करके सबको हैरान कर दिया कि 10 साल पहले उन्होंने ‘भाबीजी घर पर हैं!’ के प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न के जो आरोप लगाए थे, और जो केस किया था, वह झूठा था। उनमें कुछ सच्चाई नहीं थी।
इसके कारण जहां पुरुषों के हक के लिए लड़ने वाले एक एनजीओ ने शिल्पा शिंदे की गिरफ्तारी की मांग की, वहीं यूजर्स से लेकर हिना खान और पूजा बेदी जैसी हीरोइनें भी शिल्पा शिंदे पर भड़क गईं। हिना खान ने शिल्पा शिंदे का नाम लिए बिना पोस्ट में लिखा था कि अगर ये फीमेल एक्ट्रेस दोबारा ऐसा आरोप लगा दे तो क्या होगा? इस हरकत को हिना ने शर्मनाक बताया था, और इसी पर शिल्पा शिंदे बिफर गई हैं।
हिना खान पर भड़कीं शिल्पा?- पब्लिसिटी के लिए अपनी बीमारियां हैं – शिल्पा शिंदे ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने हिना खान का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा, ‘क्या बात है शिल्पा शिंदे तब आप सोशल मीडिया पर नहीं थे आज हो। लोग मेरे नाम पर पब्लिसिटी हासिल करना कब बंद करेंगे। चलती ट्रेन में मत चढ़िए आपको चोट लगेगी। पब्लिसिटी पाने के लिए आप लोगों के पास अपनी बीमारियां हैं, घर के लोगों की जो मौत हुई है, वो लोग हैं, तो आपको शिल्पा शिंदे क्यों चाहिए, है ना? आप पहले ही बहुत पब्लिश हो।’
चलती ट्रेन में मत चढ़िए आपको चोट लगेगी। पब्लिसिटी पाने के लिए आप लोगों के पास अपनी बीमारियां हैं, घर के लोगों की जो मौत हुई है, वो लोग हैं, तो आपको शिल्पा शिंदे क्यों चाहिए, है ना? आप पहले ही बहुत पब्लिश हो। शिल्पा शिंदे
‘गड़े हुए मुर्दे मत उखाड़िए, ऐसे सबूत दूंगी उस इंसान से नफरत हो जाएगी’ – इसके बाद शिल्पा शिंदे ने गड़े मुर्दे न उखाड़ने की चेतावनी दी और कहा कि जो लोग इस दुनिया में नहीं हैं, वो सबूत पेश नहीं कर सकते। चूंकि, वह अभी जिंदा हैं, तो सबूत पेश कर सकती हैं और बहुत कुछ साबित कर सकती हैं। शिल्पा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह ऐसे सबूत देंगी कि उस इंसान से नफरत हो जाएगी। हालांकि, शिल्पा शिंदे ने वीडियो में कहीं भी उस इंसान के नाम का जिक्र नहीं किया। वह बोलीं, ‘गड़े हुए मुर्दे मत उखाड़िए क्योंकि ऐसा करोगी तो मैं जिंदा हूं। मैंने उस वक्त भी सबूत के साथ कहा था। जो इस दुनिया में नहीं हैं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, लेकिन फिर मैं ऐसे प्रूफ दूंगी कि ना चाहकर भी आपको उस इंसान से नफरत हो जाएगी। तो मत छेड़िए। आप प्रदान करोगे उनकी आत्मा को शांति, तो इसीलिए मुझे मत छेड़िए। आपको जिन चीजों के बारे में नहीं पता, उसके बारे में भोंकना बंद कर दीजिए। उस वक्त अगर साथ दिया होता, तो आज ये नौबत नहीं आती।’
गड़े हुए मुर्दे मत उखाड़िए क्योंकि ऐसा करोगी तो मैं जिंदा हूं। जो इस दुनिया में नहीं हैं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, लेकिन फिर मैं ऐसे प्रूफ दूंगी कि ना चाहकर भी आपको उस इंसान से नफरत हो जाएगी। तो मत छेड़िए। आपको जिन चीजों के बारे में नहीं पता, उसके बारे में भोंकना बंद कर दीजिए। उस वक्त अगर साथ दिया होता, तो आज ये नौबत नहीं आती। शिल्पा शिंदे, एक्ट्रेस
‘महाभारत देखिए अगर आपने नहीं देखी तो’ – शिल्पा शिंदे ने फिर आगे कहा, ‘अगर उस वक्त मैंने उन्हें अरेस्ट करवाया होता तो आज मैं खुद अरेस्ट हो जाती कि मेरी गलती है, मुझे सजा दे दो। लेकिन मैंने क्यों किया साम, दाम, दंड, भेद तो पढ़िए अगर आपने नहीं पढ़ा हो तो। महाभारत देखिए अगर आपने नहीं देखी होगी तो। सबने सब पढ़ा है, लेकिन शिल्पा शिंदे के पीछे बस कुत्ते की तरह भोंकना है। क्यूं मेरे पीछे पड़े हो? मुझसे क्या चाहिए आपको? मैं शांति से जी रही हूं, आप लोग क्यों नहीं देख सकते?
शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर पर लगाए थे ये आरोप, अब कहा वो झूठ था – मालूम हो कि शिल्पा शिंदे ने हाल ही भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि साल 2016 में उन्होंने ‘भाबीजी घर पर हैं!’के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। तब उनके खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था। लेकिन वो आरोप झूठे थे। शिल्पा ने तब कहा था कि संजय कोहली ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था और असहज-आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इसके बाद शिल्पा के खिलाफ एक एनजीओ ने कानूनी एक्शन की मांग की है। जहां हिना खान ने शिल्पा के इस एक्ट को शर्मनाक बताया, तो वहीं पूजा बेदी ने शिल्पा शिंदे के लिए कड़ी सजा की मांग की।