Saturday , June 6 2026 1:08 AM
Home / Entertainment / ‘वैम्पायर डायरीज ‘ एक्टर Ian Somerhalder के साथ दिखे सद्गुरु, वीडियो देख लोग बोले- ये कैसा मल्टीवर्स है?

‘वैम्पायर डायरीज ‘ एक्टर Ian Somerhalder के साथ दिखे सद्गुरु, वीडियो देख लोग बोले- ये कैसा मल्टीवर्स है?


सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देनेवाला क्रॉसओवर इस वक्त चर्चा में है। दरअसल स्प्रिचुअल लीडर सदगुरू हाल ही में ‘द वैम्पायर डायरीज़’ के स्टार Ian Somerhalder के साथ एक वीडियो में नजर आए हैं। दोनों ने वीडियो में कुछ खाने की चीजों को चखते दिख रहे हैं, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं- ये लोग किस तरह का मल्टीवर्स बना रहे हैं?
‘द वैम्पायर डायरीज़’ के स्टार इयान ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों एक स्वाद को टेस्ट कर रहे हैं। दोनों अपने सामने रखे कुछ फलों को चखते दिख रहे हैं जिसमें से कुछ ऑर्गैनिक खेती से तैयार किए गए हैं और कुछ फर्टिलाइजर वाले फल हैं।
सदगुरु ऑर्गैनिक वाली कटोरी अपनी तरफ खींच लेते हैं – इन फलों (ब्लू बेरी) को खा कर जहां इयान नहीं बता पा रहे हैं कि कौन नैचुरल खेती वाले हैं और कौन फर्टिलाइजर वाले, वहीं सदगुरू इन्हें टेस्ट करके बता देते हैं कि कौन सा फल ऑर्गैनिक खेती से तैयार किया गया है। इसके बाद उनके सामने स्ट्रॉबेरी रखा जाता है और इस बार इयान भी बता देंते हैं कि कौन सा नैचुरल है। सदगुरु ऑर्गैनिक वाली कटोरी अपनी तरफ खींच लेते हैं और कहते हैं- ये मेरे लिए है और वो आपके लिए। ये सुनकर ‘वैम्पायर डायरीज’ एक्टर हंस पड़ते हैं।
‘पता चला कि सद्गुरु को काफी कुछ पता है’ – इसके बाद टमाटर, गाजर जैसी सब्जियां भी चखते हैं और फिर सद्गुरु शुद्ध ऑर्गैनिक खान-पान पर जोर देने की बातें करते नजर आते हैं। इयान ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है, ‘पता चला कि सद्गुरु को काफी कुछ पता है। उनके साथ बैठकर जीवन, मिट्टी, रीजेनरेटिव खेती और हमारे सामने आने वाले सबसे बड़े संकटों में से एक के रियल सल्यूशन पर चर्चा करने का मौका मिला। पूरा वीडियो अब सद्गुरु के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है और 1 घंटे की यह बातचीत 5 जून को प्रसारित होगी।’
वीडियो देख लोग हैरान, कहा- मुझे यह बहुत पसंद आया – इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कॉमेंट किए हैं। लोगों को एजेकुट करने के लिए काफी यूजर्स ने एक्टर की तारीफ की है। एक ने कहा, ‘मुझे यह बहुत पसंद आया! इयान ज्यादातर समय फर्क बता पाता था। बहुत बढ़िया! जैसा होना चाहिए वैसा ही है। इयान को बिल्कुल पता था कि बढ़िया चीजें कहां से आती हैं!’
लोगों ने कहा- कितना अजीब कोलैबरेशन है – वहीं कुछ लोगों ने सवाल किया है- क्या ये रियल है? एक मे कहा- ये क्रॉसओवर बड़ा ही एपिक है। एक और यूजर ने लिखा- ये कितना unexpected collaboration है, कितना अद्भुत! एक और ने पूछा- क्या ये वाकई असली चैट है, ये लोग किस तरह का मल्टीवर्स बना रहे हैं?’