
अगर हम खतरनाक जीव के बारे में सोचें तो सबसे पहले हमारे दिमाग में सांप, मगरमच्छ, शेर या फिर बिच्छू का नाम आता है। आज हम आपको दुनिया के सबसे खतरनाक जीव के बारे में बताने जा रहे हैं जो लाखों लोगों की मौत का कारण बनता है। हम उस जीव के बारे में बात करते हैं जिसने सभी की नींद को हराम किया होता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मच्छर की।
दुनिया में कई प्रकार के मच्छर पाए जाते हैं। अब तक लाखों लोगों की मौत मच्छरों के कारण हुई है। हर साल 30 से 50 करोड़ लोग मलेरिया का शिकार होते है। इनके काटने कई बीमारियां होती हैं जिसके चलते लोगों को जान चली जाती है। आपको शायद नहीं पता कि एक मच्छर अपने वजन से तीन गुना खून पी सकता है और खून सिर्फ मादा मच्छर ही पीता है। कुछ मच्छर एेसे भी हैं जो पेड़-पौधों के रस से अपना पेट भरते हैं।
दरअसल, मादा मच्छर हमारी त्वचा में काटने के बाद खून पीने से पहले लार छोड़ता है।इस लार में मलेरिया, डेंगू के रोगाणु होते हैं जो व्यक्ति के खून में मिलकर हमें बीमार बनाते हैं। मच्छर अंधेरे में व्यक्ति की सांसों से उसे खोज लेता है। सांस लेते समय शरीर से निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड का पता मच्छरों को दूर लग जाता है। यहीं नहीं, शरीर की गंध भी मच्छरों को आकर्षित करती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website