
जीनत अमान ने एक इवेंट में पहली बार बताया कि उनका हिंदू नाम क्या है, जो मां ने रखा था और साथ ही बताया कि वह क्यों धार्मिक नहीं हैं। जीनत ने एक बार मां के लिए पोस्ट किया था, जिसमें बताया था कि उन्हें समाज की कितनी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान ने पहली बार अपने हिंदू नाम का खुलासा किया है और साथ ही बताया है कि वह क्यों धार्मिक नहीं हैं। 70 और 80 के दशक में अपने बेधड़क अंदाज और किरदारों से लाखों दिलों पर राज करने वाली जीनत अब भले ही एक्टिंग में कम नजर आती हैं, पर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह इंस्टाग्राम पर अकसर अपने विचार शेयर करती रहती हैं। हाल ही एक इवेंट में जीनत ने बताया कि उनका हिंदू नाम क्या है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका नाम जीनत अमान पिता की तरफ से है।
जीनत अमान ने ‘न्यूज18’ के एक इवेंट में कहा, ‘मेरे पिता की तरफ से मेरा नाम जीनत अमान है, लेकिन मेरी मां की तरफ से मेरा नाम ललितेश्वरी है। मेरी मां का नाम वर्धिनी था। वह बहुत धार्मिक हिंदू महिला थीं और रोजाना दो-तीन घंटे पूजा-पाठ में बिताती थीं। मेरी परवरिश भी ज़्यादातर उन्हीं के हाथों हुई।’
मेरे पिता की तरफ से मेरा नाम जीनत अमान है, लेकिन मेरी मां की तरफ से मेरा नाम ललितेश्वरी है। मेरी मां का नाम वर्धिनी था। वह बहुत धार्मिक हिंदू महिला थीं और रोजाना दो या तीन घंटे पूजा पाठ में बिताती थीं। जीनत अमान, एक्ट्रेस
जीनत अमान नहीं हैं धार्मिक, बताया क्या है वजह – जब जीनत अमान से पूछा गया कि क्या वह खुद धार्मिक हैं, तो एक्ट्रेस ने साफ तौर पर मना कर दिया और कहा, ‘मैं धार्मिक नहीं हूं क्योंकि मैंने चीजों को बहुत करीब से देखा है। मेरी मां हिंदू थीं, मेरे पिता मुस्लिम थे, और मेरे बच्चों के पिता भी मुस्लिम हैं। मैंने कैथोलिक स्कूल में पढ़ाई की और मेरे सौतेले पिता जर्मन हैं, इसलिए मुझे बहुत ही ग्लोबल लाइफस्टाइल देखने को मिला।’
मैं धार्मिक नहीं हूं क्योंकि मैंने चीजों को बहुत करीब से देखा है। मेरी मां हिंदू थीं, मेरे पिता मुस्लिम थे, और मेरे बच्चों के पिता भी मुस्लिम हैं। मैंने कैथोलिक स्कूल में पढ़ाई की और मेरे सौतेले पिता जर्मन हैं, इसलिए मुझे बहुत ही ग्लोबल लाइफस्टाइल देखने को मिला। जीनत अमान के धार्मिक न होने की वजह
‘सभी धर्म अच्छे, कोई गलत काम नहीं सिखाता’ – जीनत आगे बोलीं, ‘इसी वजह से, मुझे कभी किसी खास धर्म को मानने की जरूरत महसूस नहीं हुई। सभी धर्म अच्छे हैं। कोई भी धर्म गलत काम करना नहीं सिखाता। मैं इंसानियत, दया, शांति, बराबरी, लोगों और जानवरों के प्रति प्यार में यकीन रखती हूं। यही मेरा धर्म है।’
जीनत अमान की मां ने झेले थे ताने और आलोचनाएं, लिखा था यह पोस्ट – वहीं, जीनत अमान ने एक बार अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया था कि उनकी मां ने समाज के बहुत ताने और आलोचनाएं सही थीं, पर जिंदगी अपनी शर्तों पर जी। वह समय से बहुत आगे थीं। अप्रैल 2026 में जीनत अमान ने मां के नाम पोस्ट किया था, जिसमें अपनी तस्वीरों के साथ लिखा था, ‘मेरी मां अपने समय से आगे की सोच रखने वाली महिला थीं। अपनी पसंद की जिंदगी जीने के लिए, उन्हें रूढ़िवादी समाज की कठोर आलोचनाओं को नजरअंदाज करना पड़ा। एक कट्टर हिंदू महिला होने के बावजूद, उन्होंने पहले एक मुस्लिम पुरुष (मेरे पिता) से शादी की। जब वह रिश्ता टूटा, तो उन्होंने एक जर्मन प्रोटेस्टेंट (मेरे अंकल हेंज) से शादी की, और जब उनकी मौत हो गई, तो उन्होंने मुझे अकेले पालने और मेरे करियर की शुरुआती दिशा तय करने का फैसला किया। आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके इन फैसलों से कितना हंगामा और हलचल मची होगी।’
Home / Entertainment / Bollywood / जीनत अमान ने बताया क्या है उनका हिंदू नाम, क्यों नहीं हैं धार्मिक, पर मां घंटों करती थीं पूजा, खूब झेले ताने
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website