Thursday , June 18 2026 5:55 PM
Home / Sports / फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जहरीले सांप ने बढ़ाई खिलाड़ियों की चिंता, खौफ में 4 बार की चैंपियन टीम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जहरीले सांप ने बढ़ाई खिलाड़ियों की चिंता, खौफ में 4 बार की चैंपियन टीम


फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खुमार फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है। हर दिन एक से बढ़ कर एक जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। सभी टीमें अगले चरण में जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। इस बीच जर्मन फुटबॉल खिलाड़ियों की चिंता विरोधी टीम और रणनीति बनाने की ही नहीं है बल्कि उन्हें सांप से भी बचकर रहना होगा। क्योंकि उत्तरी कैरोलिना में उनके बेस शिविर में घास के बीच से एक सांप निकला है। जर्मनी के कप्तान जोशुआ किमिच ने इसके बारे में बताया। बीबीसी के अनुसार ऐसी शिकायतें स्विस और नॉर्वे टीमों से भी मिली है।
जर्मनी के कप्तान ने की शिकायत – जर्मनी के कप्तान जोशुआ किमिच ने कहा ,’ जर्मनी में आप रणनीति, चोटों और अगले प्रतिद्वंद्वी की चिंता करते हैं । लेकिन यहां यह भी सोचना पड़ रहा है कि घास में क्या छिपा हो सकता है।’ ब्रिटिश वेबसाइट ने कहा कि किमिच और उनकी टीम का सामना उत्तरी कैरोलिना में पाये जाने वाले जहरीले सांप ‘कॉपरहेड’ से हुआ। रिपोर्ट में कहा गया कि स्विस टीम ने सान डिएगो में अपने शिविर के बाहरी इलाके का नाम ‘ स्नेक एरिया’ रखा है।
साप के खौफ में जर्मनी की टीम – जोशुआ किमिच ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सावल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि हम फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंच खेलने आए हैं और हर कदम फूंक-फूंक कर रखना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘हमने कल एक सांप देखा और हमें बताया गया कि वह जहरीला था । अगर काट ले तो अस्पताल जाना पड़ेगा । यह खतरनाक है । जर्मनी में इतने खतरनाक जानवर आसपास नहीं है । हम यहां फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिये आये हैं और अचानक हर कदम रखने से पहले संभलकर चलना पड़ रहा है।’
जर्मनी ने जीत से की फीफा वर्ल्ड 2026 की शुरुआत – जर्मनी के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज बेहद शानदार रहा है। अपने पहले ही मुकाबले में इस टीम ने कुराकाओ टीम को 7-1 के बड़े अंतर से मात दी थी। अब जर्मनी का अगला मुकाबला 21 जून को आइवरी इस्ट से होने वाला है।