Saturday , June 20 2026 7:31 AM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘वेलकम टू द जंगल’ में अमृता फडणवीस ने लगाए चार चांद, ‘दीवाने हैं’ गाने में अक्षय-रवीना का वही पुराना जादू

‘वेलकम टू द जंगल’ में अमृता फडणवीस ने लगाए चार चांद, ‘दीवाने हैं’ गाने में अक्षय-रवीना का वही पुराना जादू


अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ अब बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उस्ताह बना हुआ था। हाल ही में रिलीज ट्रेलर के बाद से लोगों की बेचैनी फिल्म को लेकर और बढ़ गई है। अब फिल्म रिलीज से 8 दिन पहले मेकर्स ने इसका एक और धमाकेदार ट्रैक ‘दीवाने हैं’ रिलीज कर दिया गया है, जिसमें तमाम सितारों के बीच रवीना और अक्षय की जोड़ी ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
बता दें कि ये गाना महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस और आनंद राज आनंद ने गाया है। माना जा रहा है कि ये गाना दर्शकों के दिलों में बसी पुरानी यादों को फिर से तरोताजा कर देगा। कश्मीरी लोक गीत ‘रक्षिदा रक्षिदा’ के शानदार मेल से सजे इस जोशीले गाने में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस की जोड़ी दिख रही है।
‘बहुत समय बाद हम असली गाना सुन रहे हैं, आनंद राज आनंद ने कमाल कर दिया’ – इस गाने पर लोगों के रिएक्शंस भी सामने आ रहे हैं। एक ने कहा है- ये तो पता नहीं लेकिन घिस घिस गाना थिएटर में धूम मचाएगा। एक यूजर ने कहा- अब रीमेक गाने का रोना बंद होना चाहिए, क्या जबरदस्त ओरिजिनल गाना है। एक और ने कहा- ये चार्टबस्टर गाना है। एक अन्य यूजर ने कहा- इस गाने को केवल अक्की और रवीना पर फिल्माना चाहिए था। एक यूजर ने कहा- 90 के दशक की फीलिंग आ रही है इस गाने में सभी किरदार बेहतरीन हैं। एक अन्य फैन ने कहा- बहुत समय बाद हम असली गाना सुन रहे हैं, आनंद राज आनंद ने कमाल कर दिया। एक और यूजर ने कहा- आनंद राज आनंद ने हमें 90 के दशक और 2000 के दशक में अनगिनत यादें दीं, बॉलीवुड के सबसे कम आंके जाने वाले हिटमेकर की आखिरकार वापसी हो गई है, इस गाने और इस वापसी को वह सारी सफलता मिले जिसके वे हकदार हैं।
रवीना के साथ अक्षय कुमार की केमिस्ट्री – इस गाने में रवीना के साथ अक्षय कुमार की केमिस्ट्री सभी को गुदगुदा रही है। ये गाना हर तरह से लोगों को नोस्टैलजिक फील दे रहा है। लोगों ने कहा है- एक बार फिर इनके रोमांस के वो पुराने किस्से दिमाग में घूमने लगे।
‘वेलकम टू द जंगल’ की कास्ट – वहीं फिल्म में इस फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट शामिल है, जिसमें अक्षय और रवीना के अलावा जैकलीन, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी,अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला जैसे मंझे हुए कलाकारों ने फिल्म में खास भूमिका निभाई है।
‘वेलकम टू द जंगल’ कब हो रही रिलीज – बताते चलें कि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन अहमद खान ने किया है। यह फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है। इसमें अक्षय कुमार लीड रोल में में हैं, जो अपने आइकॉनिक अंदाज में वापसी कर रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला और स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।