
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं। मनोरंजन के क्षेत्र में सम्मानित होने वालों में ममूटी, अलका याग्निक, आर. माधवन और अजित कुमार शामिल हैं। राष्ट्रपति ने पहले सम्मान समारोह में दिवंगत धर्मेंद्र, अनुभवी एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी और थिएटर के दिग्गज अरविंद वैद्य को सम्मानित किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद्म पुरस्कार 2026 के दूसरे नागरिक सम्मान समारोह के लिए पहुंचीं। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी इसमें शामिल हुए हैं।
भारतीय संगीत में उनके बेहतरीन योगदान के लिए अलका याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। देश की सबसे मशहूर प्लेबैक सिंगर्स में से एक, उन्होंने चार दशकों से ज़्यादा लंबे करियर में कई भारतीय भाषाओं में हजारों गाने रिकॉर्ड किए हैं। सिंगर की तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। उन्हें पकड़कर स्टेज तक लाना पड़ा लेकिन वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने आते ही पीएम मोदी के पैर भी छू लिए।
ममूटी को भी पद्म सम्मान – मलयालम सुपरस्टार ममूटी को राष्ट्रपति ने पद्म भूषण से सम्मानित किया। पांच दशकों से ज़्यादा लंबे करियर में, उन्होंने कई भाषाओं की 400 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया है। सिनेमा के अलावा, वे कई सामाजिक कार्यों में सहयोग देने और चैरिटी व सामुदायिक कल्याण की कई पहलों को सक्रिय रूप से समर्थन देने के लिए भी जाने जाते हैं।
आर माधवन ने पीएम मोदी से मिलाया हाथ – एक्टर आर माधवन को भी पद्म सम्मान मिला। उन्होंने उठकर पीएम मोदी से हाथ मिलाया। ओम बिड़ला से बात की और राष्ट्रपति के पास अवॉर्ड लेने पहुंचे। माधवन को पद्मश्री दिया गया है।
सतीश शाह के कजिन ने लिया अवॉर्ड – 2025 में गुजर चुके एक्टर और कॉमेडियन सतीश शाह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री (मरणोपरांत) मिलेगा। उनकी जगह उनके कजिन अरविंद ममानिया यह अवॉर्ड लेंगे। पत्नी मधु शाह को कई सालों से अल्जाइमर है, इसलिए सतीश शाह के कजिन ही ये सम्मान लेंगे।
Home / Entertainment / Bollywood / पद्म अवॉर्ड्स: अलका याग्निक ने छुए PM मोदी के पैर, माधवन ने सिर झुका मिलाया हाथ, राष्ट्रपति से ममूटी को भी सम्मान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website