Sunday , July 5 2026 6:54 AM
Home / News / पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च! खान सर-रौशन आनंद विवाद पर कांग्रेस की पैनी नजर

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च! खान सर-रौशन आनंद विवाद पर कांग्रेस की पैनी नजर


कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं। इससे पहले उनका ये दौरा 11 जुलाई को तय था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। राहुल गांधी पटना में एक विशाल छात्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसे सफल और भव्य बनाने के लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस दौरे को लेकर कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की मौजूदगी में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां और टास्क सौंपे गए हैं।
मुसल्लहपुर के कोचिंग हब में पैदल मार्च की संभावना – सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी पटना के सबसे बड़े कोचिंग हब माने जाने वाले मुसल्लहपुर हाट इलाके में पैदल मार्च (रोड शो) भी कर सकते हैं। ये वही इलाका है जहां प्रसिद्ध शिक्षक खान सर और रौशन आनंद के कोचिंग संस्थान स्थित हैं और हाल ही में यहां छात्रों का भारी हुजूम देखने को मिला था। हालांकि, कांग्रेस पार्टी द्वारा राहुल गांधी के इस पैदल मार्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
छात्रों और युवाओं को एकजुट करने की बड़ी तैयारी – इस प्रस्तावित सम्मेलन के जरिए कांग्रेस पार्टी राज्य के युवाओं और देश भर के छात्रों से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को आवाज देने की रणनीति बना रही है।
सम्मेलन में बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं और कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
बिहार कांग्रेस ऑफिस में शुक्रवार को हुई सांगठनिक बैठक में प्रदेश नेतृत्व ने जिला और प्रखंड स्तर के नेताओं को भीड़ जुटाने और प्रबंधन का जिम्मा सौंपा है।
मुसल्लहपुर हाट जैसे व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाके में पैदल मार्च की संभावनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और रूट पर भी चर्चा की जा रही है।
राहुल गांधी पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर हाट इलाके में पैदल मार्च भी कर सकते हैं। इसी इलाके में खान सर और रौशन आनंद की कोचिंग है, जहां हाल ही बहुत बड़ा देखने को मिला था।
खान सर-रौशन आनंद विवाद पर कांग्रेस की नजर – पटना का मुसल्लहपुर हाट इलाका राज्य के कोने-कोने से आने वाले छात्रों का मुख्य केंद्र है। हाल के दिनों में यहां युवाओं के बीच जो बड़ी हलचल देखने को मिली थी, उसे देखते हुए राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि राहुल गांधी सीधे छात्रों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं, रोजगार और परीक्षाओं के मुद्दों पर संवाद साध सकते हैं।
दौरे को लेकर आधिकारिक शेड्यूल का इंतजार – भले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 15 जुलाई के इस छात्र सम्मेलन को लेकर अपनी प्रशासनिक और राजनैतिक तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन अंतिम मिनट के सुरक्षा क्लियरेंस और दिल्ली आलाकमान से अंतिम मुहर लगने के बाद ही राहुल गांधी के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि इस दौरे से बिहार में विपक्षी राजनीति और युवा विंग को एक नई ऊर्जा मिलेगी।