Wednesday , July 8 2026 6:07 PM
Home / Sports / 39 की उम्र में भी नोवाक जोकोविच का जवाब नहीं, विंबलडन के सबसे लंबा क्वार्टर फाइनल में हासिल की जीत

39 की उम्र में भी नोवाक जोकोविच का जवाब नहीं, विंबलडन के सबसे लंबा क्वार्टर फाइनल में हासिल की जीत


टेनिस के महान खिलाड़ी और 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक ने एक बार फिर अपनी जुझारू क्षमता का प्रदर्शन करते हुए विंबलडन 2026 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। क्वार्टर फाइनल उनका सामना तीसरी सीड कनाडा के फेलिक्स ऑगर एलियासिम से हुआ। पांच सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले को नोवाक जोकोविच ने 7-6, 3-6, 6-3, 6-7, 7-6 से अपने नाम किया।
विंबलडन का सबसे लंबा क्वार्टर फाइनल – नोवाक जोकोविच और फेलिक्स ऑगर एलियासिम का मुकाबला 5 घंटे और 15 मिनट तक चला। यह विंबलडन के इतिहास का सबसे लंबा क्वार्टर फाइनल है। वहीं यह जोकोविच के विंबलडन करियर का सबसे लंबा मैच भी था। मैच की शुरुआत से ही जोकोविच को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पहले सेट के दौरान उनकी काफ में चोट लग गई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और शानदार वापसी की।
सेमीफाइनल में सिनर से होगी भिड़ंत – मौजूदा विंबलडन चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 यानिक सिनर ने जान-लेनार्ड स्ट्रफ के खिलाफ 7-5, 7-, 6-3 से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले में सिनर के सामने सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच से होगा। इटली के सिनर और जोकोविच के बीच अभी तक 11 मुकाबले हुए हैं। इसमें सिनर के पास 6-5 की बढ़त है। इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जोकोविच ने सिनर को हराया था। हालांकि उससे पहले खेले 5 मैचों में उन्हें हार मिली थी। इसमें पिछले साल का विंबडलन सेमीफाइनल भी शामिल है।
लंदन के ऑल-इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब में पहला सेट हारने और दूसरे सेट की शुरुआत में ही एक ब्रेक से पिछड़ने के बाद, स्ट्रफ ने अपनी आक्रामकता और बढ़ा दी। उन्होंने सिनर को परेशान करने के लिए अपने जबरदस्त फोरहैंड और सही समय पर नेट की ओर बढ़ने की रणनीति का इस्तेमाल किया।