
अमेरिकी सेना ने बुधवार तड़के ईरान के खिलाफ नए हमले किए हैं। ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन व्यापारिक जहाजों पर अटैक के कुछ घंटों बाद हुए हैं। ये हमले ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्मों के बीच हुए हैं, जिनकी युद्ध की शुरुआत में (28 फरवरी) इजरायल-अमेरिका के हमले में मौत हो गई थी। इससे ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है।
होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के द्वीपों को अमेरिकी सेना ने निशाना बनाया है। यूएस सेंट्रल कमांड ने ईरान पर नए हमलों के बाद सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है। बयान में कहा गया कि अमेरिकी सेना ने ये हमले अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में निर्दोष नागरिकों वाले कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने की भारी कीमत वसूलने के लिए किए हैं। हमलों के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है।
अमेरिका की ओर से बार-बार समझौते के उल्लंघन के नतीजों को लेकर ईरान उसको गंभीर चेतावनी दे रहा है। ईरान अपने हितों व राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाएगा। ईरानी विदेश मंत्रालय
ईरान की लॉन्च साइट पर हमले – एपी के मुताबिक, एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया है कि उनकी सेना ने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, तटीय निगरानी सिस्टम, जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों और ड्रोन लॉन्च साइट्स पर हमले किए हैं। अधिकारी ने कहा कि ईरान की बंदरगाह सुविधाओं को भी निशाना बनाया जा रहा है।
अमेरिका के एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि ये हमले शायद कई घंटों तक चलेंगे। ईरान के सरकारी मीडिया ने केशम और बंदर अब्बास में धमाकों की आवाज सुनाई देने की खबर दी है। ईरान के उपविदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने एक्स पर पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिका के हमलों ने अंतरिम समझौते का उल्लंघन किया है।
ईरानी तेल बेचने का लाइसेंस रद्द – तीन टैंकरों पर मिसाइल या रॉकेट जैसे हथियारों से हमले के बाद अमेरिका ने ईरानी तेल बेचने की मंजूरी देने वाला वह लाइसेंस भी रद्द कर दिया है, जो अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई खत्म करने के लिए हुए अंतरिम समझौते का हिस्सा था। ईरानी विदेश मंत्रालय ने इसकी निंदा करते हुए कहा है कि यह अंतरिम डील का उल्लंघन है और इसके नतीजों के लिए अमेरिका जिम्मेदार होगा।
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन जहाजों पर मंगलवार को हमले हुए हैं। हालांकि ईरान ने इन हमलों की जिम्मेदारी किसी नहीं ली है। अमेरिका के ईरान पर हमले दोनों देशों के बीच लड़ाई खत्म करने के लिए हुए अंतरिम समझौते पर खतरा पैदा करने वाली ताजा घटना है। इन हमलों से होर्मुज फिर खोलने, तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को वापस लेने और 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध को स्थायी रूप से खत्म करने के मकसद से हो रही बातचीत में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
Home / News / अमेरिका का ईरान पर नया हमला, होर्मुज में 3 जहाजों पर अटैक के बाद स्ट्राइक, खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच बढ़ा तनाव
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website