
ब्रिटिश खोजकर्ताओं ने दशकों की तलाश के बाद 400 साल पहले डूबे एक शाही जहाज का पता लगा लिया है। इसके अंदर करोड़ों की कीमत का खजाना होने का अनुमान है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्लेसिंग ऑफ बर्नटआइलैंड नाम का यह जहाज जुलाई 1633 में चार्ल्स प्रथम के राज्याभिषेक के दौरे के दौरान स्कॉटलैंड के पास फर्थ ऑफ फोर्थ (उत्तरी सागर की खाड़ी) में डूब गया था। इस जहाज पर दर्जनों लोगों के साथ ही किंग चार्ल्स प्रथम की शाही संपत्ति से जुड़ा बड़ा खजाना मौजूद था।
जहाज में 5 टन सोना और चांदी -माना जाता है कि जहाज के मलबे में 5 टन तक सोना और चांदी है। इसमें हेनरी अष्टम के लिए बनवाया गया डिनर सेट भी शामिल है। यह लकड़ी का जहाज बर्नटआइलैंड और लीथ के बीच यात्रा कर रहा था। हादसे में 33 यात्रियों और क्रू के सदस्यों की मौत हो गई थी। सिर्फ दो सदस्य जिंदा बचे थे।
पिछले 30 सालों से इस जहाज को खोजने के लिए वॉलंटियर्स की एक टीम काम कर रही थी, लेकिन मलबे की गहराई, फोर्थ नदी में लगातार बदलती गाद और साफ दिखाई न देने की वजह से इसे खोजना मुश्किल मुश्किल हो रहा था। अब बर्नटआइलैंड शहर से सिर्फ एक मील की दूरी पर शायद इसका मलबा मिल गया है।
सैकड़ों मिलियन पाउंड का शाही खजाना – बर्नटआइलैंड ब्लेसिंग रिपोर्ट में बताया गया है कि जहाज के डूबने के समय शाही सामान की कीमत 100000 पाउंड थी, जो आज के हिसाब से कई सौ मिलियन पाउंड के बराबर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 30 साल की खोज के बाद उस जहाज का मलबा मिल गया है। जल्द ही इस मलबे से चीजें निकालने का काम शुरू होने वाला है।
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि जहाज का मलबा कैसे खोजा गया। इसमें समुद्र के के नीचे जमीन के अंदर देखने वाले रडार के इस्तेमाल, एडवांस्ड स्कैनिंग तकनीकों और उस जगह की भौतिक जांच और लकड़ी का एक टुकड़ा निकालने जैसी प्रक्रियाओं को जिक्र है। इसमें कहा गया है कि “कोर सैंपल से पक्के तौर पर संकेत मिलता है कि यह मलबा द ब्लेसिंग का ही है।”
Home / Off- Beat / ब्रिटेन के राजा का खजाना ले जा रहे जहाज का 400 साल बाद चला पता, अंदर भरा था 5 टन सोना-चांदी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website