Friday , August 21 2026 12:24 AM
Home / News / भारत को गाजा के हालात की चिंता, वेस्ट बैंक में बना रहा हॉस्पिटल; इजरायल से दोस्ती के बावजूद नई दिल्ली का प्लान क्या है?

भारत को गाजा के हालात की चिंता, वेस्ट बैंक में बना रहा हॉस्पिटल; इजरायल से दोस्ती के बावजूद नई दिल्ली का प्लान क्या है?


भारत और फिलिस्तीन के बीच बड़ा डेवेलपमेंट सामने आया है। भारत विकास के लिए फिलिस्तीन को मुहैया कराई जाने वाली मदद को बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसी क्रम में, बुधवार को दोनों पक्षों ने फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक में 200 बिस्तरों वाले भारतीय सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए एक करार पर हस्ताक्षर करने का ऐलान किया। इस अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और एक ट्रॉमा सेंटर भी होगा।
फिलिस्तीन के राजदूत ने जताई खुशी – -रिपोर्ट के मुताबिक भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला अबू शावेश ने बुधवार को 2028-29 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन भी किया। पत्रकारों से बात करते हुए शावेश ने कहा, ‘जब हम व्यापक रूप से संयुक्त राष्ट्र और विशेष रूप से सुरक्षा परिषद में सुधार की बात करते थे, तो एक ‘साउदर्न’ देश यानी विकासशील देश के तौर पर हमारी एक अपील यह थी कि भारत उन देशों में शामिल हो जिनके पास परिषद में स्थायी सीट हो।’
फिलिस्तीन के साथ करार पर हस्ताक्षर का ऐलान – विदेश मंत्रालय की सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन की फिलिस्तीन यात्रा की मुख्य बातों में से एक ‘फिलिस्तीनी नेशनल प्रिंटिंग प्रेस’ के भीतर एक तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए MoU पर हस्ताक्षर करना था, जो प्रिंटिंग क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
बता दें कि श्रीप्रिया रंगनाथन ने बुधवार को रामल्ला में फिलिस्तीनी प्रधानमंत्री मोहम्मद मुस्तफा से मुलाकात की और आपसी हित के प्रमुख क्षेत्रों में दीर्घकालिक द्विपक्षीय साझेदारी एवं सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय में सचिव (दूतावास सेवा, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय मामले) श्रीप्रिया रंगनाथन 16 से 21 अगस्त तक मिस्र, फिलिस्तीन और लेबनान की आधिकारिक यात्रा पर हैं।