
भारत में अमेरिकी राजदूत और ट्रंप के करीबी सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर के अपने पहले दौरे पर ऐसी बात कही, जिससे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है। सर्जियो गोर की टिप्पणी से पाकिस्तानी हुक्मरानों के कलेजे में सांप लोट गए होंगे। दरअसल, भारत में यूएस राजदूत ने दो टूक कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अमेरिका केंद्र शासित प्रदेश के लिए जारी यात्रा संबंधी एडवाइजरी पर फिर से विचार करेगा। सर्जियो गोर के इस कमेंट से कश्मीर पर जहां पड़ोसी पाकिस्तान की बोलती बंद हो गई है, वहीं दुनिया को भी बड़ा मैसेज पहुंच गया। उन्हें ये स्पष्ट हो गया कि अमेरिका भी मानता है जम्मू-कश्मीर भारत के लिए महत्वपूर्व है।
भव्य स्वागत के बाद फिर गहन मंत्रणा – सर्जियो गोर की टिप्पणी ऐसे समय में आई जब वो कश्मीर घाटी पहुंचे थे। इस दौरान में उन्होंने शिकारा की सवारी और सीएम उमर अब्दुल्ला से अहम मीटिंग भी की। इस मुलाकात के दौरान दोनों ही दिग्गजों की बॉडी लैंग्वेज बेहद पॉजिटिव नजर आई। सर्जियो गोर और उमर अब्दुल्ला की मीटिंग के दौरान उनके चेहरे पर खास मुस्कान नजर आई। बेहद खुशनुमा माहौल में उनकी बैठक की तस्वीरे देख पाकिस्तान जरूर तिलमिला गया होगा।
सर्जियो गोर-उमर अब्दुल्ला मीटिंग में दिखी गर्मजोशी – दरअसल, श्रीनगर पहुंचने के तुरंत बाद सर्जियो गोर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से उनके गुपकार स्थित निवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों दिग्गज बेहद गर्मजोशी से मिलते नजर आए। मीटिंग से पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने सर्जियो गोर का खास वेलकम किया। उन्हें स्पेशल गिफ्ट दिए। फिर उनके बीच खास द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। जिसमें कई अहम मुद्दों पर बात हुई। इस मुलाकात के बाद सर्जियो गोर एक्स पर पोस्ट में लिखा- ‘मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिलकर बहुत अच्छा लगा।’
Home / News / India / वाह! उमर अब्दुल्ला संग सर्जियो गोर की ये तस्वीरें देख पाकिस्तान तिलमिला गया होगा, दुनिया को भी बड़ा मैसेज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website