
वॉशिंगटनः ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। कुछ ऐसा ही हुआ फीनिक्स अमरीका में रहने वाले एक कपल के साथ जब किचन की दीवार से लगभग 33 लाख रुपए का खजाना मिला। महिला ने बताया कि वे अपने घर का रिनोवेशन करा रहे थे। उसी दौरान किचन के अंदर उन्हें एक सेफ दिखाई दिया।
पहले तो कुछ समझ में नहीं आया कि इसे कैसे खोला जाए। कुछ देर बाद उन्हें मेडिसिन कैबिनेट के पीछे उन्हें सेफ का कोड लिखा मिला। उन्होंने कोड लगा कर कुछ प्रयासों के बाद सेफ खोली तो उनकी आंखें फटी रह गईं । सेफ में मिला खजाना देखने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
महिला ने बताया कि सेफ के अंदर ज्यादातर 100 डॉलर के नोट थे। इसके अलावा सन् 1960 में बनी शराब की एक बोतल और किताब भी मौजूद थी। इसके अलावा कुछ ऐसी चीजें भी उन्हें मिली, जिसे देखने के बाद वो काफी हैरान रह गए थे। महिला के मुताबिक यह खजाना करीब 50 सालों से दफन था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website