
लंदन: ‘हैरी पॉटर’ की एक्ट्रैस एमा वाटसन का कहना है कि सोशल मीडिया आम लोगों को ओर अधिक प्रासंगिक बनाने में मददगार साबित हो रही है। खबरों के मुताबिक 27 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के रूप में सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के जरिए हर दिन लोग अपना अनुभव सांझा कर सकते हैं।
एमा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह इतना अधिक प्रासंगिक हो रहा है क्योंकि यहां पर केवल मशहूर शख्सियत का ही बोलबाला नहीं है।’’ अभिनेत्री ने कहा कि मशहूर शख्सियत की तरह आम लोगों को भी यहां उनके पोस्टों और फोटो पर लाइक्स मिल रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website