Saturday , March 14 2026 3:22 AM
Home / Entertainment / Bollywood / सारा अली खान के साथ अपने जीजा जी को लॉन्च करेंगे सलमान

सारा अली खान के साथ अपने जीजा जी को लॉन्च करेंगे सलमान


मुंबई: बॉलीवुड स्टार सलमान खान जल्द ही अपनी बहन के पति आयूष शर्मा को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे है। यह करण जौहर और सलमान का जॉइंट वेंचर होगा। इसी फिल्म से ही सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान पटौदी भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेंगी।

बता दें कि आयूष को बॉलीवुड में लेकर आने पर अर्पिता ने सलमान को कई बार कहा था। लेकिन जब वह नाराज हो गईं तो बहन की जिद के आगे सलमान ने भी घुटने टेक दिए। हालांकि इससे पहले आई खबरों में यह तो तय हो गया था आयूष को इंस्डट्री में लाने के लिए बड़ी तैयारी की जा रही है लेकिन सलमान इसमें कहां तक इंवॉल्व होंगे, यह जानकारी सामने नहीं आई थी।