
मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की अगली फिल्म सिमरन का मोशन पोस्टर आउट हो चुका है। फिल्म का पोस्टर देखकर आप भी कहेंगे कंगना रनौत वाकई एक और सुपरहिट फिल्म देने के लिए तैयार हैं।
बता दें बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत आजकल अपने ट्रैक से हटकर कुछ नया कर रही हैं। इन दिनों कंगना अपनी आने वाली फिल्म रानी लक्ष्मीबाई के रोल को जबरदस्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं और अब कंगना की आने वाली फिल्म ‘सिमरन’ का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि इस फिल्म का ट्रेलर कल लॉन्च किया जाएगा।
कंगना इस फिल्म में हाउसकीपर बन कर दर्शकों के सामने आएंगी। इस मोशन पोस्टर में फिल्म की पहली झलक दिखाने के साथ-साथ इसके पोस्टर और टीजर की तारीख बताई गई है। दर्शकों का ये इंतजार कल यानि 15 मई को खत्म होगा। कंगना ने इस फिल्म में एक हाउसकीपर की भूमिका निभाई है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website