
एक शख्स ने अपनी बेटी की लिखी कहानियों को बेचकर करोड़ों रुपए कमाए। यह दिलचस्प कहानी रिचर्ड वेरिनर नाम के आदमी की है।
जब उसे मई 2015 में ख्याल आया कि उसकी बेटी को कहानियां लिखने का खासा शौक है, क्यों ना इसे बिजनेस में बदला जाए।
अब पिता पुत्री मिलकर इन कहानियों को गलियों में बेचने की बजाय ऑनलाइन सेल कर रहे हैं। वेरिनर इससे पहले स्टॉकपोर्ट में सेल्स डायरेक्टर के पद पर काम करते थे।
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी निकोल जब 15 साल की थी तब उन्होंने नौकरी छोड़ी। हालांकि उन्हें सेवा मुक्ति भत्ता मिला लेकिन वह चुनौती भरा समय था।
तब उन्होंने लेखन पर ध्यान देना शुरू किया। बच्चों के लिए कहानियां लिखना शुरू कीं जो कि 32 पेजों व 1 हजार शब्दों में एक पिक्चर बुक में आती थीं।
दोनों ने मिलकर कुल 900 पेज तैयार किये। उन्होंने किकस्टार्टर वेबसाइट पर कैंपेन शुरू की। यह वेबसाइट भी शुरुआती दौर में थी। दिसंबर 2015 में उनकी किताबें बिक्री के लिए आईं।
पहला ऑनलाइन आर्डर क्रिसमस पर मिला। मार्च 2016 तक उनका कारोबार जम चुका था। रिचर्ड अब 46 साल के हैं और निकोल 17 की।
उन्होंने डिज्नी पिक्सेर की क्लासिक स्टोरीटेलिंग तकनीक से प्रेरणा ली और खुद की सफलता की कहानी गढ़ी।
मई 2016 से लेकर मई 2017 तक करीब चालीस प्रतिशत बिक्री लगातार हो रही है और पिता पुत्री की यह जोड़ी अब करोड़पति बन चुकी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website