Tuesday , August 4 2026 1:21 AM
Home / Off- Beat / सऊदी अरब के नए क्राउन प्रिंस ने एक रात में खर्च किए 52 करोड़

सऊदी अरब के नए क्राउन प्रिंस ने एक रात में खर्च किए 52 करोड़


रियाद। 31 साल के बेटे मोहम्मद बिन सलमान को सऊदी अरब के किंग सलमान ने अपने नया क्राउन प्रिंस घोषित कर दिया है। इसके साथ ही नए क्राउन प्रिंस को देश का प्रधानमंत्री भी बनाया गया है। उनसे पहले सलमान के भतीजे मोहम्मद बिन नायेफ क्राउन प्रिंस थे।

दो साल पहले तक मोहम्मद बिन सलमान को कोई नहीं जानता था लेकिन पिता के किंग बनने के बाद उन्होंने तेजी से सत्ता में अपनी जगह बना ली।

मोहम्मद बिन सलमान लग्जरी लाइफ स्टाइल के शौकीन रहे हैं और हाल ही उन्होंने एक याट खरीदा था जिसकी कीमत 360 करोड़ रुपए है। उनकी राॅयल लाइफस्टाइल का नमूना ये है कि उन्होंने अपनी बर्थडे पार्टी पर एक ही रात में 52 करोड़ रुपए खर्च कर दिए थे। उन्होंने अपना जन्मदिन मालदीव में मनाया था।

क्राउन प्रिंस सलमान की रॉयल फैमिली टॉप-10 अमीरों में शामिल है। द टॉप रिचेस्ट नाम की वेबसाइट के अनुसार प्रिंस सलमान की कुल दौलत करीब 3 अरब डॉलर की है।

 

उनकी लाइफस्टाइल का एक चेहरा यह भी है कि उन्होंने एक्ट्रेस किम कर्दाशियन को उनके साथ एक रात बिताने का ऑफर दिया था। उन्होंने 65 करोड़ रुपए आॅफर किए थे।

प्रिंस सलमान ने यह बयान तब दिया था जब किम के पति केन्ये वेस्ट ने एक ट्वीट किया गया था, जिसमें उन्होंने पैसों की तंगी की बात की थी। प्रिंस का यह बयान काफी सुर्खियों में रहा था।