Thursday , September 10 2026 4:05 PM
Home / Off- Beat / OMG! यहां रविवार को नहाना है गैर कानूनी

OMG! यहां रविवार को नहाना है गैर कानूनी


हर देश का अपना अलग रहन-सहन और कानून होते हैं। इनके पीछे का वजह भी बहुत खास होती हैं। जिनको अपनाने और मानने का कारण समझ आता है लेकिन कुछ देश तो ऐसे हैं जहां पर अजीबो-गरीब कानून अपनाएं जाते हैं,जिनको समझना तो दूर बल्कि सुनने पर ही हंसी छुटने लगती है। आइए जानें इन कानूनोें के बारे में।

1. रविवार को नहाना गैर कानूनी (मैसाच्यूट्स)
दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां पर रात को बिना नहाए बिस्तर पर जाना गैर कानूनी माना जाता है। इसके अलावा यहां पर रविवार को नहाना भी मना है।
2.इंटरनेट चलाने की मनाही (बर्मा)
आजकल इंटरनेट हर इंसान की जरूरत बन गया है। स्कूल हो या ऑफिस कोई भी काम इंटरनेट के बिना अधूरा है। इन सबके बावजूद बर्मा में इंटरनेट चलाना मना है। ऐसे करने पर जेल भी हो सकती है।
3. जन्म दिन भूलना (सैमोओ)
इस देश में अपने जन्म दिन को गलती से भी नहीं भूल सकते। ऐसे करने वाले को सजा भी दी जा सकती है।
4. पिंक पैंट पहनना जुर्म (विक्टोरिया)
भला किसी के कपड़ों के बारे में भी कोई कानून हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में रविवार को दिन के वक्त सुर्ख पिंक पैंट्स पहनने को गैर कानूनी माना जाता है।
5. मूंछों वाले मर्द का साथ जुर्म (नेवाडा)
यहां पर तो मूंछों वाले मर्द को लिए अच्छी-खासी मुसीबत है। नेवाडा के यूरेका में मूंछों वाले मर्दों का औरत को किस करना गैरकानूनी माना जाता है।