Sunday , February 22 2026 10:25 AM
Home / Entertainment / आखिर क्यों एड शीरन ने ट्विटर से किया अपना अकाउंट डिलीट, जानिए वजह

आखिर क्यों एड शीरन ने ट्विटर से किया अपना अकाउंट डिलीट, जानिए वजह


लंदन: ब्रिटिश सिंगर एड शीरन ने हाल ही में सोशल साइट ट्विटर को छोड़ने का फैसला किया है। शीरन ने फ्रस्ट्रेट और दुखी होकर ट्विटर से अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है। शीरन ने कहा, “एक मीन कमेंट आपका दिन खराब कर देता है। मैं जब भी अपना ट्विटर अकाउंट लॉग इन करता हूं तो वहां केवल नेगेटिव कमेंट्स के अलावा कुछ नहीं मिलता। इसलिए मैंने यह छोड़ने का फैसला किया।” उन्होंने कहा, “मैं यह समझ नहीं पा रहा कि लोग मुझसे इतनी नफरत कैसे और क्यों करते हैं? मेरी जिंदगी में ऐसे लोग हैं जो मुझसे पिता की तरह बात करते हैं और समझाते हैं इसलिए किसी अजनबी को मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है।”
हालांकि एड अब भी इंस्टाग्राम से जुड़े हुए हैं और लगातार पोस्ट कर रहे हैं। इन सब के बीच लेडी गागा ने भी इंस्टाग्राम पर शीरन को सपोर्ट किया है। लेडी गागा ने पोस्ट किया,’ एड एक गजब के और टैलेंटेड गायक हैं, आई लव एड।’