
लंदन: अमेरिकन एक्टर सिल्वेस्टर स्टेलॉन ने अपनी जिंदगी में काफी गरीबी देखी है। ‘रॉकी’ और ‘रैम्बो’ जैसी सुपरहिट एक्शन फिल्म देने वाले सिल्वेस्टर करियर के शुरुआती दिनों में काफी स्ट्रगल किया है।
यहां तक कि एक बार तो उनके पास घर का किराया देने तक के पैसे नहीं थे, जिसकी वजह से उन्हें बेघर होना पड़ा। तीन रातें उन्होंने, न्यूयार्क बस स्टैंड पर गुजारीं। उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे। मजबूरी में उन्हें अपना कुत्ता ‘BUTKUS’ 40 डॉलर (2500 रुपए) में बेचना पड़ा था। हालांकि आज उनके पास 400 मिलियन डॉलर (2594 करोड़ रुपए) की प्रॉपर्टी है।
बता दें कि उनके पास ना तो खुद के खाने के पैसे थे और ना ही अपने प्यारे कुत्ते को खिलाने के लिए। ऐसे में उन्होंने बार के बाहर एक शख्स को अपना कुत्ता बेच दिया। इसके बाद वो रोते हुए लौटे थे। कहा जाता है कि उन दिनों सिल्वेस्टर इतने परेशान थे कि एक बार तो उन्होंने अपनी पत्नी के गहने भी चुराए थे। वो चाहते थे कि इन्हें बेचकर वो कोई कारोबार शुरू करेंगे, लेकिन उनका ये सपना काफी महंगा साबित हुआ था।
सिल्वेस्टर स्टेलॉन अब फिलहाल 400 मिलियन डॉलर (2600 करोड़) रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास कैलिफोर्निया में 5173 स्क्वेयर फीट में फैला बंगला है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब (288 करोड़ रुपए) है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website