Friday , July 31 2026 1:39 AM
Home / Off- Beat / पड़ोसी किरकिरा करना चाहता था बच्चों का मजा, देखिए पुलिस भी शामिल हो गई मस्ती में

पड़ोसी किरकिरा करना चाहता था बच्चों का मजा, देखिए पुलिस भी शामिल हो गई मस्ती में


उत्तरी कैरोलिना। उत्तरी कैरोलिना के एशविले में चार जुलाई को स्लिप एंड स्लाइड के साथ सेलिब्रेशन चल रहा था लेकिन एक पड़ोसी को पसंद नहीं आया और उसने सारा मजा किरकिरा करने की ठानी।

उसने पुलिस को शोरशराबे और ट्रैफिक जाम की शिकायत करते हुए उसके बंद कराने के लिए शिकायत की।

लेकिन जब पुलिस पहुंची तो उन्हें वहां सब चीजें व्यवस्थित लगी और स्लिप एंड स्लाइड को बंद करने की बजाए वे भी बच्चों के साथ उसका मजा लेने लगे।

सीनियर आॅफिसर कैरी ली के मुताबिक ‘हम जब पहुंचे तो देखा कि वहां कोई इश्यू नहीं था।’

सीनियर आॅफिसर जो जोंस ने स्लाइड का पूरा मजा लिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।