
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा बीते दिनों जुहू के पीवीआर में मिस्ट्री ब्वॉय के साथ स्पॉट हुई थी। जैसे ही दोनों मूवी देखकर बाहर निकले तो फोटोग्राफर्स उनके फोटो क्लिक करने शुरु कर दिए और वह दोनों उनको देखकर अपना मुंह छुपाने लगे। जब नव्या कार में बैठेने लगी तो नव्या मुस्कराती नजर आईं। लेकिन अब पता चला है कि यह मिस्ट्री ब्वॉय कोई और नहीं बल्कि जावेद जाफरी का बेटा मिजान है।
खबरों की मानें तो नव्या और मिजान दोनों एक ही फ्रैंड सर्कल के हैं। दोनों बीते कुछ वक्त से एक-दूसरे को जानते हैं और एक दूसरे के साथ रहना पसंद करते हैं। दरअसल, नव्या मुंबई कुछ वक्त के लिए ही आती हैं और इसके बाद उन्हें वापस पढ़ाई के लिए यूएस जाना पड़ता है।
बता दें कि जावेद जाफरी का बेटा मिजान भी बॉलीवुड में आने की कोशिश कर रहा है। जावेद की फैमिली लाइमलाइट से दूर ही रहती है, लेकिन पिछले दिनों उनकी बेटी अलाविया काफी चर्चा में थीं।
Home / Entertainment / Bollywood / इस एक्टर के बेटे के साथ दिखी थी बिग बी की नातिन, मिस्ट्री ब्वॉय का हुआ खुलासा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website