Wednesday , September 16 2026 10:18 AM
Home / News / ट्रंप ने मुख्य रणनीतिकार स्टीव बैनन को पद से हटाया

ट्रंप ने मुख्य रणनीतिकार स्टीव बैनन को पद से हटाया


वाशिगंटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाऊस के मुख्य रणनीतिकार स्टीव बैनन को पद से हटा दिया है। सूत्रों मुताबिक व्हाइट हाउस के करीबी एक सूत्र ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है, वो चले गए हैं।

बैनन एक दक्षिणपंथी राष्ट्रवादी हैं लेकिन अमरीकी मीडिया के मुताबिक वे अपने प्रतिद्वंद्वी सलाहकारों और ट्रंप परिवार को प्रभावित नहीं कर पा रहे थे। बैनन के बारे में कहा जाता है कि ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार की रणनीति बनाने में उनकी अहम भूमिका थी। पद छोडऩे से पहले व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ जॉन केली ने बैनन के स्थिति की समीक्षा की थी।