
हेलसिंकी: फिनलैंड के तुर्कू शहर में बुधवार को सड़क पर लोगों पर चाकू से हमले किए गए। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर जख्मी कर दिया। कई अन्य अब भी फरार हैं। पुलिस अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। पुलिस ने एक संदिग्ध को पैरों में गोली मारी और उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं सुरक्षा बलों ने Twitter पर लिखा कि पुलिस अन्य संभावित हमलावरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने लोगों को सिटी सेंटर से दूर रहने की चेतावनी दी है। कहा जा रहा है कि यह वाकया पुतोरी मार्केट स्क्वेयर इलाके में हुआ है।
पश्चिम जर्मनी में चाकू मारने की घटना में एक की मौत
जर्मनी के पश्चिमी शहर वुप्पेरताल में चाकू मारने की घटना में एक शख्स मारा गया और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने आज बताया कि हमलावर अभी फरार है। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘‘हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि जानलेवा अपराध हुआ है। एक व्यक्ति मारा गया और एक अन्य शख्स अस्पताल में है।’’ पुलिस एक या अधिक हमलावरों की तलाश कर रही है, लेकिन हमले के हालात के बारे में तत्काल अधिक जानकारी नहीं दे सकती। शहर के एल्बरफेल्ड इलाके में अंतरराष्ट्रीय समयानुसार दोपहर 12:45 बजे के आसपास घटना घटी। कल ही स्पेन में दोहरे आतंकी हमलों में 14 लोग मारे गए थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website