
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने बच्चों यानि अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा की बचपन की फोटो इंस्टा पर फैंस के साथ शेयर की है। इसी बात से पता चलता है कि वह अपने बच्चों से कितना प्यार करते हैं। एेसा पहली बार नहीं है कि उन्होंने अपने बच्चों की तस्वीर शेयर की है। वह अक्सर अभिषेक और श्वेता की फोटोज सोशल साइट पर शेयर करते रहतें हैं।
बता दें कि इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है- श्वेता टेंडिंग अभिषेक। इस फोटो में अभिषेक प्रैम पर लेटे हुए हैं जबकि श्वेता एक टैडी बियर के साथ खेल रही हैं। यह फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है। इस फोटो पर अमिताभ के फैन्स ने कमेंट भी किए हुए हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website